प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य पर आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमके राय ने दिया है. इस मामले में सिविल लाइन्स थाने में केशव प्रसाद मौर्य के एफआईआर दर्ज कर ली गई है.
बहराइच जिले के केसरगंज से चुनावी सभा कर लौट रहे प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खान के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई. पाइलट ने सूझबूझ का परिचय देते हुए हेलीकॉप्टर को आलू के खेत में उतार दिया. सूचना पाते ही जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए.
जिले के प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक और वर्तमान में सपा-कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी विजमा यादव पर निर्दलीय उम्मीदवार संतोष यादव के अपहरण का आरोप परिजनों और कार्यकर्ताओं ने लगाया है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आख़िरकार तमाम अटकलों के बीच मुख्यमंत्री बनाने के बारे में उनकी मां और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने अपना आशीर्वाद दे दिया है.
चुनाव आयोग की सख्ती और जनता की जागरूकता का ही परिणाम रहा कि वोटिंग का दिन शांतिपूर्वक गुजर गया. सब कुछ सामान्य था. मतदान के लिए सार्वजनिक अवकाश था, सो लोग वोटिंग में व्यस्त थे और बड़ी दुकानें बंद थीं.
पूरे मधेश में अपनी मांगों को लेकर चल रहा आन्दोलन बुधवार की दोपहर उस समय उग्र हो गया, जब बन्दी के दौरान जनकपुर निवासी एमाले के वरिष्ठ नेता रघुबीर महासेठ अपने आवास पर आते दिखे.
सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षित स्नातक ( टीजीटी) 2013 के शारीरिक शिक्षा, हिंदी और संस्कृत के ऐसे अभ्यर्थी जो किसी कारण इंटरव्यू में शामिल नहीं हो पाए थे, उन्हें प्रार्थना पत्र के आधार पर पुनः साक्षात्कार के लिए 7 मार्च को अवसर मिलेगा.
नई दिल्ली से मंडुआडीह जा रही 12560 डाउन शिवगंगा एक्सप्रेस बुधवार को रेल कर्मियों की सतर्कता से बर्निंग ट्रेन बनने से बच गई. यह ट्रेन विलम्ब से सुबह 7 बजे सैयद सरांवा स्टेशन से गुजर थी.
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के पुत्र अजेय सिंह पर 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने कहा कि लोन अदा न करके बैंक कर्मी को आपराधिक मामलों में फंसाना उचित नहीं है.
उत्तर प्रदेश की सियासी बिसात में जेल में बंद कुछ रसूखदार कैदी भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज करा रहे हैं. तीन कैदी जेल से ही चुनाव के मैदान में उतरे हैं, तो वहीं जेल में बंद पांच कैदियों ने अपनी पत्नियों को चुनाव में उतारा है.
विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अब इलाहाबाद विश्वविद्यालय ही प्रवेश परीक्षा कराएगा. कॉमन इंट्रेंस में शामिल होने के विवि के प्रस्ताव पर राजस्थान सेंट्रल यूनिवर्सिटी के साथ सहमति नहीं बन पाई.
इससे प्रदेश के करीब नौ हजार हेड कांस्टेबल प्रभावित हो रहे हैं. वाराणसी, कानपुर, आगरा, मथुरा, इलाहाबाद आदि जिलों में तैनात हेड कांस्टेबलों ने सैकड़ों याचिकाएं दाखिल की है.
गायक, अभिनेता से नेता बने और वर्तमान में दिल्ली दक्षिणी से भाजपा सांसद व भाजपा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मंगलवार को बारा, कोरांव और प्रतापपुर के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार में उतरे.
भाजपा और अपना दल गठबंधन की ओर से आयोजित रोड शो में भाग लेने मंगलवार को पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शहर पश्चिमी क्षेत्र में पहुंचने पर इस क्षेत्र के उम्मीदवार सिद्धार्थ नाथ सिंह के बारे में कहा कि आप लोग यहां से सिर्फ विधायक नहीं बना रहे हैं, बल्कि भविष्य का निर्धारण कर रहे हैं.
समाजवादी पार्टी की महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रंजना वाजपेयी को विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों के विरोध में काम करने और पार्टी विरोधी अन्य कामों में संलिप्त होने के कारण सभी पदों से मुक्त करते हुआ पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है.
error: Content is protected !!
बलिया लाइव पर अपना विज्ञापन देने के लिए यह FORM भर कर भेज दें. हम आपसे संपर्क कर लेंगे.