लखीसराय में बैरिया के कांवरियों की गाड़ी ट्रैक्टर से भिड़ी, दर्जन भर जख्मी

एनएच 80 पर खेमतरनी गांव के स्थित जेएमडी ईंट भट्ठा के समीप सोमवार की सुबह कांवरियों का वाहन ईंट लदे ट्रैक्टर से टकरा गया. इस घटना में वाहन पर सवार एक दर्जन से अधिक कांवरिया घायल हो गए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है़. घायलों में सभी कांवरिया यूपी के बलिया जिले के बैरिया इलाके के बताए जा रहे हैं.

भूमि विकास एवं जल संसाधन मंत्री आज बलिया में

उत्तर प्रदेश के जल सम्पूर्ति, भूमि विकास एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास, वन एवं पर्यावरण, जन्तु उद्यान, उद्यान, सहकारिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी 8 जुलाई शनिवार को 11 बजे चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धान्जलि सभा में भाग लेंगे.

छपरा लौट रहे बाइक सवार स्कार्पियों की चपेट में आए, एक की मौत, दूसरा गंभीर

थाना क्षेत्र के ठेकहा पुलिया के समीप बीती रात बाइक व स्कार्पियो की टक्कर में एक 20 वर्षीय युवक की मौत तथा दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. घायल व्यक्ति का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है.

पहली ही बारिश में सहम गए गंगा किनारे वाले, उम्मीदों पर पानी फिरने लगा है

दुबेछपरा गोपालपुर को गंगा के बाढ़ व कटान के कहर से बचाने के लिए हो रहे कार्य से ग्रामीणों को सन्तुष्टि नहीं मिल पा रही है. यूँ तो बांध बना कर इन गावों को सुरक्षित करने का लक्ष्य 30 जून तक ही का था.

सीएम से गुहार – कटहुरा गांव में पीडब्ल्यूडी की सड़क के निर्माण में ‘गोलमाल’

कटहुरा गांव में लोकनिर्माण विभाग द्वारा करोड़ों की लागत से बन रही नवनिर्मित सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है. मानक के  अनुरूप सड़क का निर्माण न होने से ग्रामीणों  में आक्रोश पनपता जा रहा है.  

तहसील दिवस, थाना दिवस सम्पूर्ण समाधान दिवस बने: उर्जा मंत्री

प्रदेश के उर्जा मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ विकास व कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की.

आशा देवी इंटरनेशनल स्कूल की प्रतिभाएं सम्मानित

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित 8 वीं बोर्ड परीक्षा में आशा देवी इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शानदार रहने पर संस्था परिसर में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया.

इनामिया कौशल चौबे के तार नेपाल से जुड़े हैं – एडीजी

कानून के ऊपर कोई नहीं है. कानून के दायरे में ही कोई कार्य होगा. किसी को भी कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जायेगा. उपर्युक्त बातें रसड़ा कोतवाली में आये एडीजी विश्वजीत महापात्रा ने पत्रकारों से प्रेस वार्ता के दौरान व्यक्त किया.

दिघार, गड़वार व नरहीं में नये सब स्टेशन बनेंगे

जिला विद्युत समिति की बैठक सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में हुई. जनपद में विद्युत आपूर्ति बेहतर बनी रहे इस पर सदस्यों ने चर्चा की और विद्युत विभाग को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए.

शारीरिक व मानसिक अनुशासन में योग को सहायक बताया

आशा देवी इंटरनेशनल स्कूल राजगढ़ में योग आचार्य जगदीश पूनियां के मार्ग दर्शन में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया. योगाचार्य ने बच्चों को योग का महत्व बताया व दैनिक जीवन में योग के माध्यम से शारीरिक व मानसिक अनुशासन में योग को सहायक बताया.

कमिश्नर ने निर्माणाधीन राजकीय पॉलिटेक्निक का किया निरीक्षण

मंडलायुक्त नीलम अहलावत ने जनपद भ्रमण के दौरान बांसडीह तहसील समाधान दिवस का निरीक्षण करने के बाद सीधे हुसेनाबाद में बन रही करोड़ों की परियोजना का निरीक्षण करने पहुंच गई.

निर्माणाधीन स्कूल में उड़ रहा है धूल, टीचर बिना पढ़ाए सैलरी ले रहे हैं फुल

शिक्षाक्षेत्र के कामसीपुर (यादव बस्ती)  स्थित निर्माणाधीन प्राथमिक विद्यालय विभाग की उदासीन रवैया से अपने बदहाली पर आंसू बहाने पर विवश है.

युवक से पूछा नाम-पता और मार दिया गोली

उभांव थाना क्षेत्र के शाहपुर-करनी मार्ग स्थित तेलमा जमालुद्दीनपुर ग्राम में शनिवार की रात बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी. गोली से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया.

दोकटी थाने में धरने पर बैठे बैरिया विधायक

बैरिया के भाजपा विधायक सुरेन्द्र नाथ सिंह दोकटी थाने पर प्रभारी इचार्ज उपनिरीक्षक वीरेन्द्र यादव पर अनुशासनिक कार्रवाई की मांग को लेकर थाना परिसर में ही धरना पर बैठ गये है.

मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आधा दर्जन गांवों में लगाई जनचौपाल

प्रदेश के भूमि एवं जल संसाधन मंत्री उपेंद्र तिवारी ने शनिवार को करीब आधा दर्जन गांवों में भ्रमण कर चौपाल लगाई. चौपाल में जनता की समस्याओं को सुनने के बाद मौके से ही अधिकारियों को फोन कर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए.

महीने भर से फुंका पड़ा है ट्रांसफॉर्मर, लखनऊ तक की शिकायत, मगर सब बेनतीजा

सुल्तानपुर गांव मे स्थापित नलकुप 27 बीडीजी का ट्रांसफॉर्मर करीब एक माह से जला पड़ा है. कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर बदलवाने मे रुचि नहीं दिखा रहे हैं.

मंत्री उपेंद्र तिवारी 17 व 18 को दर्जन गांवों में करेंगे जनसम्पर्क

प्रदेश के मंत्री उपेंद्र तिवारी 17 व 18 जून को क्षेत्र भ्रमण के दौरान करीब डेढ़ दर्जन गांवों में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे.

4 किमी लंबे, 887 करोड़ की लागत से बना आरा-छपरा पुल लोकार्पित

पिछले सात साल की लम्बी प्रतीक्षा के बाद लोगों का छपरा-आरा पुल से फर्राटा भरकर कोइलवर, आरा, बक्सर समेत राजधानी पटना आदि जिलों की सैर करने का सपना रविवार को पूरा हुआ. 

बलिया-छपरा के बीच रोडवेज बस सेवा

बलिया-छपरा के बीच यूपी रोडवेज की बस सेवा शुरू होने से क्षेत्रीय लोगों में काफी खुशी है. यह सेवा विधायक सुरेंद्र सिंह के प्रयास से शुरू हुआ है.

15 जून के बाद बिजली चोरी पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर

विद्युत उपभोक्ताओं के लिए शत प्रतिशत ब्याज में छूट का लाभ लेकर बकाया जमा करने, कनेक्शन लेने या मीटर व केबल को ठीक करवाने के लिए विभाग ने 15 जून तक की मोहलत दिया है.