बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से मंगलवार को रहस्यमय ढंग से गायब दो किशोरियों को गुरुवार की शाम राजकीय रेलवे पुलिस वाराणसी कैंट स्टेशन से कस्टडी में ले लिया
पीड़िता ने बताया बताया कि उनके गाँव के ही सगे पट्टीदार राजेन्द्र सिंह और उनके सहयोगियों ने 27.11.2023 को रात्रि लगभग 8 बजे उनके घर में घुसकर मारपीट कर बुरी तरह घायल कर दिया.
हत्या के एक मामले में सुनवाई करते हुए सिविल कोर्ट स्थित अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने शुक्रवार की सुबह 11 बजे चार आरोपियों को सुनाई सश्रम आजीवन कारावास की सजा.
फेफना थाना क्षेत्र अंतर्गत दरामपुर रेल लाइन के किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में एक व्यक्ति के घर नौकर का काम करने वाला 44 वर्षीय युवक गुरुवार की सुबह टिन शेड में फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर लिया. घटना क्यों और कैसे हुई ? यह अज्ञात है.
राशन के स्टॉक में गड़बड़ी मिलने पर महिला कोटेदार के खिलाफ रसड़ा ब्लाक के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी (एआरओ) मनोज कुमार पांडेय ने गड़वार पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख कर बलिया-रसड़ा मार्ग को आधा घंटा तक जाम कर दिया. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जाम हटवाया तधा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई.
इसबीच किसी ने इसकी सूचना चितबड़ागांव थाने की पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस में भेज दिया.
शहर कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत अमृतपाली गांव के समीप राजधानी एक्सप्रेस की चपेट में आकर एक अधेड़ कट गया, जिससे उसकी घटना स्थल पर ही गत देर मौत हो गयी.
बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से दो किशोरियां रहस्यमय ढंग से लापता है. खोजबीन के बाद परिजनों ने बैरिया थाना में धारा 363 आईपीसी का मुकदमा दर्ज कराया है