इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाहर से प्रेमी युगल अगवा, पुलिस ने फतेहपुर से छुड़ाया

इलाहाबाद हाई कोर्ट परिसर के बाहर से एक कपल का बंदूक के बल पर अपहरण कर ल‍िया गया. बाद में फतेहपुर में प्रेमी युगल को अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त करवा ल‍िया गया. उधर, भाजपा विधायक की बेटी साक्षी के पति अजितेश संग हाईकोर्ट परिसर में कुछ लोगों ने मारपीट की. 

बैंक के करेंसी चेस्ट से सवा चार करोड़ गायब, क्या है इसका बलिया कनेक्शन

बैंक ऑफ इंडिया के 4.25 करोड़ रुपये करेंसी चेस्ट से नदारद है. आरोप है कि करेंसी चेस्ट अधिकारी वशिष्ठ कुमार राम ने यह रकम गायब कर ब्याज पर चला दिया है. वशिष्ठ बलिया जिले के सुरेमनपुर गांव का रहने वाला बताया जा रहा है.

बवंडर संग बारिश ने किया बत्ती गुल, सड़क पर उतरे लोग

शुक्रवार की देर शाम मौसम बिगड़ने के बाद 120 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई आंधी और बारिश के दौरान कई स्थानों पर पेड़ गिर गए. दो दर्जन से अधिक कच्चे मकान गिर गए और झोपड़ियां तहस नहस हो गईं. नेशनल हाईवे पर विशाल पेड़ की डाल गिरने से जाम लग गया.16 घंटे तक ट्रकों की कतार लगी रही.

सागरपाली के यात्री की तबियत बिगड़ी, ब्रह्मपुत्र मेल में मौत

ट्रेन से यात्री का शव उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. रेल चिकित्सक ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यात्री के मृत्यु के कारण का पता चल सकेगा.

बहेरा नाले में साथियों संग नहाने गए मासूम की डूब कर मौत

पिलूई गांव में ननिहाल में रह रहे मुहम्मद सुबहान का पुत्र मुहम्मद इरफान 8 वर्ष का बच्चों के साथ नहाते समय बहेरा नाले में डूबने से मौत हो गयी

छपरा-बलिया रेलवे लाइन दोहरीकरण के लिए 100 करोड़

छपरा-बलिया रेलवे लाइन दोहरीकरण को लेकर 65 किलोमीटर रेलवे लाइन बिछाने के लिए 100 करोड़ का आवंटन हुआ है. पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा- वाराणसी- इलाहाबाद रेलखंड के दोहरीकरण के कार्य में अब तेजी आएगी.

जलजमाव से बलिया नगरपालिका की खुली कलई, पूर्वांचल के कई जिलों भारी बारिश

बलिया में थानों व पुलिस चौकियों के अलावा कई मुहल्लों में लोगों के बेडरूम व रसोईघर तक में पानी भर गया. डीएम व एसपी कार्यालय लबालब हो गए. करीब-करीब सभी सड़कों पर जलजमाव का ऐसा नजारा था कि पूरा शहर पानी पर तैरता नजर आया.

एमए में हिन्दी व समाजशास्त्र विषयों के पठन-पाठन व नामांकन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन करेंगे छात्र

एमए में हिन्दी व समाजशास्त्र विषयों के पठन-पाठन व नामांकन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन करेंगे छात्र

महिला सुरक्षा के प्रति छात्राओं ने जाना आत्म सुरक्षा के गुण

महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया.

बक्सर एसएफसी के एजीएम सुब्रत किशोर पांडेय लापता

बक्सर में एसएफसी (बिहार स्टेट फ़ूड कारपोरेशन) के एजीएम और युवा लेखक सुब्रत किशोर पांडेय बक्सर से छपरा वाया बलिया जाने के क्रम में लापता बताए जा रहे हैं.