जिलाधिकारी ने कहा कि मण्डी समिति में सड़क, शेड, फर्श आदि जहां टूटी—फूटी है, उसकी मरम्मत तत्काल कराया जाना आवश्यक है. इसलिए मण्डी को जल्द खाली करवाकर मरम्मत के लिए जरूरी कार्यवाही की जाए. उन्होंने सभी सात विधानसभा की मतगणना के लिए अलग—अलग शेड में गए और उसमें की जाने वाली व्यवस्था के सम्बन्ध में सीआरओ विवेक श्रीवास्तव व मण्डी सचिव को निर्देशित किया.
