प्रथम शहीद मंगल पांडे की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

दुबहर, बलिया. भारत जोड़ो यात्रा के तहत रविवार को कांग्रेस के साथ प्रांतीय अध्यक्ष व फरीन्दा से विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसियों ने मंगल पांडे की आदमकद प्रतिमा नगवा में माल्यार्पण कर एक चौपाल का आयोजन किया. इस चौपाल की अध्यक्षता कांग्रेसी नेता ओमप्रकाश तिवारी एवं संचालन संतोष चौबे ने किया.

प्रदेश अध्यक्ष ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आज आम जनों को सोचने विचारने का समय है ताकि देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखी जाए. जिसके लिए हजारों की संख्या में सेनानियों ने कुर्बानी दी.

साथ ही जिन उद्देश्यों से आजादी की लड़ाई लड़ी गई आज उन्हीं कंपनियों के हाथ में देश को गिरवी रखा जा रहा है, ऐसे में समस्त देशवासियों को सोचने एवं अपनी भूमिका अदा करने की आवश्यकता है जिससे देश को एकता के सूत्र में पिरोए रहे. इस अवसर पर अन्य लोगों में दिग्विजय सिंह एआईसीसी सदस्य, कैलाश सिंह, मुन्ना उपाध्याय, गीता गोयल, ओमलता, सोनम बिंद, शीला मिश्रा, विनोद सिंह, ओम प्रकाश पांडे, जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी आदि वक्ताओं ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया.

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE