

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. मनियर कस्बा स्थित सदर बाजार में बुधवार की दोपहर करीब 1.30 बजे विद्युत तार जोड़ते समय एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार मंटू तुरहा 25 वर्ष पुत्र राजेंद्र तुरहा निवासी पटवा टोला वार्ड नंबर दो थाना मनियर जनपद बलिया टेंट का काम करता है। वह मनियर हॉस्पिटल के पास एक मैरिज हॉल में टेंट का कार्य कर रहा था। वहां से घर खाना खाने जा रहा था। उसी समय एक पूर्व सभासद ने उससे कटरा सदर बाजार में विद्युत तार दुकान में जोड़ने के लिए कहा।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वह कटरा में सीढ़ी पर चढ़कर विद्युत तार जोड़ रहा था कि विद्युत तार में आई करंट से वह सीढ़ी से नीचे गिर गया और छटपटाने लगा। आसपास के लोगों ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक के परिजनों ने तार जोड़वा रहे व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई व मुआवजे की मांग को लेकर हो-हल्ला मचाया। इसी बीच सूचना पाकर पूर्व विधायक भगवान व अन्य नेता घटना स्थल पर पहुंच गए. परिजनों को समझाने बुझाने का कार्य करने लगे। मृतका की एक एक वर्ष की पुत्री है। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी गर्भवती भी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

