

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे बलिया पुलिस के क्रैक डाउन अभियान के तहत बांसडीह पुलिस ने सोमवार देर रात महुआ बाग के पास हुई एक मुठभेड़ में शातिर चोर को गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अभियुक्त के पास से चोरी की मोटरसाइकिल और अवैध असलहा बरामद हुआ है। घटना के वक्त बांसडीह पुलिस टीम सारंगपुर मार्ग पर महुआ बाग के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख बदमाश ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसकी मोटरसाइकिल फिसल गई।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस का कहना है कि खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। पकड़े गए बदमाश की पहचान दिलीप साहनी निवासी डुही मुसी, थाना बांसडीह के रूप में हुई है।
पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि उसने बीते 11 फरवरी को पवन कुमार नाम के व्यक्ति को झांसा देकर उसकी मोटरसाइकिल और 10 हजार रुपये हड़प लिए थे। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 1 चोरी की बाइक, 1 नाजायज तमंचा (.315 बोर)1 जिंदा कारतूस एवं 1 खोखा कारतूस बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह के अनुसार, घायल अभियुक्त का उपचार सदर अस्पताल में चल रहा है और उसके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कानूनी कार्यवाही पूरी की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

