

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ प्रांतीय महामंत्री सुनील परख ने आज लखनऊ विधानसभा में पेश यूपी बजट 2026 की सराहना की। परख ने कहा कि इस बजट में मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक क्षेत्र के विस्तारीकरण एवं नये रोजगार के लिए कई योजनायें प्रस्तावित की गयी हैं।
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम सेक्टर की योजनाओं के लिए 3822 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गयी है। इससे लगभग 3.11 करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध हो सकेगा। प्रदेश में एम.एस.एम.ई. उद्योगों को प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से 575 करोड़ रुपये की व्यवस्था का प्रस्ताव किया गया है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान हेतु 1000 करोड़ रुपये से प्रतिवर्ष । लाख सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना का लक्ष्य रखा गया है। ‘एक जनपद एक व्यंजन’ जो एक नई योजना है के लिए 75 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है।
जिला युवा अध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी ने कहाँ कि हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग की योजनाओं के लिए लगभग 5041 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित है। वित्तीय वर्ष 2026-2027 में वस्त्रोद्योग के क्षेत्र में तीस हजार रोजगार बढ़ेगें। प्रदेश को गारमेंट हब बनाने हेतु पी.एम. मित्र पार्क योजना के अंतर्गत विश्वस्तरीय मेगा टेक्सटाइल पार्क की स्थापना करायी जायेगी। इससे लखनऊ, कानपुर, झांसी, आगरा, मेरठ, अलीगढ़, सहारनपुर, गोरखपुर, बनारस, इलाहाबाद आदि महानगरों में व्यापार और रोजगार में बढ़ोत्तरी होगी।जिला उपाध्पाक्ष’ संदीप गुप्ता एडवोकेट ने बताया की
मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना’ के अंतर्गत वर्ष 2026-2027 में 800 इकाइयों को 40 करोड़ रुपये बैंक ऋण से नये उद्यम स्थापित कराकर सोलह हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध कराये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सब मिलाकर यह बजट व्यापारियों एवं लघु उद्योगों को, नई दिशा दे सकेगा।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

