

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बैरिया,बलिया. बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनामी तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचा व कारतूस के अलावा डकैती का सामान तथा लूट की बाइक बरामद हुई है। दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
अपर पुलिस अधीक्षक कृपाशंकर ने बताया कि सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे बैरिया पुलिस रात्रि गश्त पर थी। इसी बीच, मुखबिर की सूचना पर दयाछपरा-नौरंगा मार्ग पर डकैती व लूट से संबन्धित इनामी तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने प्रयास किया.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश पुनीत कुमार पुत्र रविन्द्र सिंह (निवासी : सिवान टोला चाँद दियर, थाना बैरिया, बलिया) के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं, चन्दन उर्फ माही पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय (निवासी : रकबा टोला बैरिया, थाना बैरिया, बलिया) के बायें पैर में गोली लगी। जबकि मोटर साईकिल के पास लेटे हुए बदमाश राघव पाण्डेय पुत्र रामकृष्ण पाण्डेय (निवासी रकबा टोला बैरिया, थाना बैरिया, बलिया) को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घायल बदमाशों के साथ गिरफ्तार राघव पाण्डेय बैरिया थाने में दर्ज 8/9 फरवरी 2026 की रात्रि में भीखाछपरा से डकैती की वारदात, 3 मार्च 2026 को रात्रि में चकिया बैरिया मुख्य मार्ग से मोटर साईकिल नं. यूपी 60एवी 9239 लूट की वारदात में शामिल था. पुलिस ने घायल बदमाश पुनीत कुमार तथा चन्दन उर्फ माही को इलाज के लिए पुलिस टीम ने सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

