

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के बिङहरा गांव के सामने सुबह करीब सात बजे विपरीत दिशा से आ रही अर्टिगा कार से स्विफ्ट कार की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई।
गाजीपुर जनपद के मीरपुर थाना क्षेत्र के निवासी एवं देवरिया जनपद के बरहज थाने में तैनात कांस्टेबल शैलेश कुमार मंगलवार की सुबह अपनी माताजी दुर्गावती देवी (60) तथा बच्चों पीहू गौतम (6) और अक्षिता गौतम (8) के साथ स्विफ्ट कार से गाजीपुर से देवरिया जा रहे थे।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
टक्कर इतनी तेज थी कि स्विफ्ट कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. किस्मत अच्छी थी कि कार के एयरबैग खुल गए, जिससे कार में सवार सभी लोग बाल-बाल बच गए।
हालांकि हादसे में कांस्टेबल की माताजी दुर्गावती देवी को गंभीर चोटें आईं हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया।
वहीं अर्टिगा कार में सवार दोनों लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही उभांव पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया तथा मामले की जांच शुरू कर दी। हादसे के बाद कुछ समय तक मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, लेकिन समय पर एयरबैग खुलने से एक बड़ा हादसा टल गया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

