

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
रसड़ा,बलिया. रसड़ा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम गढ़िया रेलवे क्रॉसिंग के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।
मृतकों की पहचान गाजीपुर जिले के सरिया निवासी जयप्रकाश सिंह (40) पुत्र ललन सिंह और रसड़ा क्षेत्र के गौरपुरा निवासी दीपू गुप्ता (20) पुत्र जयप्रकाश गुप्ता के रूप में हुई है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घायलों में कुठहन, सादियाबाद (गाजीपुर) निवासी नितेश (17) पुत्र संतोष और बबलू (26) पुत्र देवशरण शामिल हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने घायल बबलू की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

