

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता,बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव से 20 वर्षीय युवती के कथित अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती की मां की तहरीर पर सोमवार की देर रात उभांव थाने में गांव के ही दो पड़ोसी युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना बीते रविवार की भोर लगभग चार बजे की बताई जा रही है।
पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 87/61(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। युवती की बरामदगी के लिए पुलिस द्वारा नामजद आरोपियों के परिजनों से पूछताछ कर रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस की जांच के दौरान गांव के कुछ युवकों ने पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें बिना किसी ठोस आधार के थाने बुलाकर अनावश्यक रूप से परेशान किया जा रहा है और मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। इतना ही नहीं उन्हें ही युवती को खोजकर प्रस्तुत करने का दबाव बनाया जा रहा है। बहरहाल, मुकदमा के आधार से युवती बालिग है और पूरे मामले की सच्चाई उसके बयान पर ही निर्भर करती है.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

