

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
पंकज सिंह, सुखपुरा, बलिया
सुखपुरा,बलिया. सुखपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सपही में शुक्रवार की रात हौसला बुलंद चोरों ने एक घर से दो भैंस खोल ली. भैंस चोरी की सूचना पशुपालक विजय को सुबह उठने पर हुई जब खूंटे पर दोनों भैंस नहीं थीं और उनके गले में बंधा घंटी और पर बांधने वाली रस्सी वहीं पड़ी हुई थी।
पीड़ित ने इसकी सूचना तुरंत सुखपुरा थाने पर दिया। क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से छोटी बड़ी चोरियों की संख्या बढ़ती जा रही है जिससे लोगों में दहशत का माहौल है वही पुलिस की उदासीनता से प्रश्न चिन्ह खड़ा हो रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पशुपालक ने बताया कि दोनों भैंसों को बड़ी मेहनत और लगन से पाल रखा था उम्मीद थी की भैंस तैयार हो जाएंगी तो परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन चोरों ने सब कुछ बिगाड़ दिया। अब हमारे सामने अंधेरे के सिवा और कुछ दिख नहीं रहा है।करीब दो माह पूर्व भी भलूही निवासी शिवजी राजभर की भी दो भैंस चोर खोल ले गए थे। वहीं थानाध्यक्ष रत्नेश दूवे ने बताया कि भैंस चोरी की सूचना हमें नहीं है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

