
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दोकटी,बलिया. पारिवारिक विवाद इतना बढ़ा कि बेटा ही जान का दुश्मन बन गया. मामला दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव का है जहां शुक्रवार की रात पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।
मुकेश कुमार यादव नाम के युवक ने अपने ही पिता लालजी यादव (48 वर्ष) तथा भाइयों राकेश कुमार यादव (20 वर्ष) और गोविंद यादव (18 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पिता की मृत्यु हो गई, जबकि दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सूचना मिलते ही दोकटी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी सोनबरसा भेजा, जहां चिकित्सकों ने लालजी यादव को मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश व गोविंद को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के संबंध में मृतक की पत्नी चिंता देवी ने दोकटी थाने में लिखित तहरीर दी। उन्होंने आरोप लगाया कि पारिवारिक कलह के दौरान पुत्र मुकेश यादव ने अपनी पत्नी पुष्पा देवी के उकसावे में आकर पिता पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए दोनों भाइयों को भी आरोपी ने घायल कर दिया।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सोनिया मोड़ स्थित शिव मंदिर के पास से मुकदमे में वांछित मुकेश यादव एवं उसकी पत्नी पुष्पा देवी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक आशुतोष मद्धेशिया सहित कांस्टेबल राजीव कुमार, धर्मेंद्र यादव, रामबाबू गोस्वामी तथा महिला कांस्टेबल कविता चौहान शामिल रहीं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

