
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे पुलिस अभियान के क्रम में थाना सहतवार व कोतवाली बांसडीह पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान बिजली के तार व ट्रांसफार्मर सामान चोरी करने वाले गिरोह के 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिनमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
गुरुवार तड़के करीब 1:10 बजे ग्राम अकबरपुर में चेकिंग के दौरान समर्थपार की ओर से आ रही दो संदिग्ध चारपहिया गाड़ियों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख वाहन सवार भागने लगे, जिस पर टीम ने घेराबंदी की।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में टिंकू कुमार शाह (37) निवासी दुधैला थाना सहतवार और शमीम अंसारी उर्फ सोनू (36) निवासी उमरगंज कोतवाली बलिया के दाहिने पैर में गोली लगी। दोनों घायलों का इलाज जिला अस्पताल बलिया में चल रहा है।
पुलिस ने मौके से पांच अन्य अभियुक्त अरविंद यादव (गाजीपुर), मन्नू कुमार साह, रोहन कुमार पाण्डेय, फिरोज खान तथा अभिषेक उर्फ अंशु गौड़ (सभी बलिया) को भी गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान टिंकू व शमीम के पास से अवैध तमंचा .315 बोर, जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुए, जबकि अन्य अभियुक्तों के पास से अवैध चाकू मिले।
पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 26/27 मार्च की रात ग्राम दुधैला तथा 30/31 मार्च की रात ग्राम अकबरपुर में बिजली के तार व ट्रांसफार्मर के सामान की चोरी की थी। चोरी किए गए तारों को छिपाकर रखा गया था और उसी को निकालने के लिए सभी दोबारा मौके पर पहुंचे थे।
पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के बिजली तार, तार काटने के उपकरण (पिलास, आरी, रबर ग्लव्स) तथा दो वाहन (पिकअप सहित) बरामद किए हैं। सभी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

