

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
दोकटी,बलिया. बिहार में शराब की तस्करी के लिए शराब तस्कर नए-नए तरीके निकालते रहते हैं लेकिन बलिया पुलिस भी इन पर शिकंजा कसने में पीछे नहीं है। दोकटी थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल से अवैध शराब की सप्लाई कर रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 4 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की.
दोकटी पुलिस ने लालगंज क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार मनीष कुमार पासवान और राजकुमार चौधरी को रोककर तलाशी ली। जांच में बाइक पर लदी अंग्रेजी शराब के एक ब्रांड की 4 पेटियां बरामद हुईं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
बरामद शराब में कुल 34.56 लीटर (टेट्रा पैक) मात्रा पाई गई, जिसकी कीमत लगभग ₹23,040 बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध सप्लाई के लिए शराब ले जा रहे थे।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उ.प्र. आबकारी अधिनियम की धारा 60(1)/63 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

