Ballia-शिक्षक से लूट और हत्या में शामिल दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ा, लूटी हुई दो सोने की चेन बरामद

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया

बेल्थरारोड बलिया. उभांव थाना पुलिस ने 16 सितम्बर को हुई शिक्षक की हत्या और लूट, इसके अलावा एक छात्रा से लूट की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई दो सोने की चेन और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद की है। 16 सितम्बर की दोपहर एक छात्रा विद्यालय से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार तीन युवकों ने झपट्टा मारकर उसके गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता की तहरीर पर थाना उभांव में मुकदमा दर्ज किया गया था।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

दूसरी घटना में हत्या व लूट उसी दिन कम्पोजिट विद्यालय भरौली, लार देवरिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक दिवंगत देवेन्द्र प्रताप यादव अपने घर लौट रहे थे। ग्राम साहुनपुर के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोककर लूटपाट की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ था।

पुलिस की कार्रवाई में 24 सितम्बर को प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने मुखबिर की सूचना पर बेल्थरा बाजार के पास से दो अभियुक्तों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्त सोनू कुमार वर्मा 25 वर्ष, वार्ड नं. 01 बरहज गौरा, थाना बरहज, देवरिया और आकाश सोनकर 22 वर्ष, निवासी जयनगर बरहज, थाना बरहज, देवरिया हैं।

सोनू वर्मा की निशानदेही पर दोनों घटनाओं से संबंधित दो सोने की चेन कुल वजन 21 ग्राम 600 मि.ग्रा. बरामद की गईं। इसके अलावा, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी कब्जे में लेकर MV ACT के तहत सीज की गई.

बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर दोनों मुकदमों में धाराएं बढ़ाई गई हैं। आकाश सोनकर पर पहले से ही एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेज दिया गया है।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE