

Ballia-चौबीस घंटे के भीतर बलिया पुलिस ने हत्या के चार आरोपियों को दबोचा, दो को गोली लगी
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष कुमार सिंह, रसड़ा, बलिया
रसड़ा,बलिया. बलिया पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही रसड़ा के संवरा देशी शराब की दुकान के समीप हुई हत्या के आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
पुलिस एवं एसओजी टीम ने नवापुरा- महतवार मार्ग के समीप रविवार की भोर में हुई मुठभेड़ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया वही दो को दौड़ाकर दबोच लिया। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां इलाज के दौरान हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
पुलिस मुठभेड़ में हत्यारोपी सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या सिंह (21 वर्ष) के बाएं पैर तथा राज सिंह उर्फ राजा सिंह (24 वर्ष) निवासी गढ़ संवरा थाना रसड़ा के दाहिने पैर में गोली लगी। वहीं मौके से भाग रहे बदमाश अनुज सिंह (19 वर्ष) निवासी बड़ी पकवल थाना सराय लखन्सी जनपद मऊ तथा अजय खरवार (18 वर्ष) निवासी चकिया थाना रानीपुर जनपद मऊ को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से अवैध असलहे, कारतूस, दो मोटरसाइकिल व हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है। पूछताछ में घायल बदमाश सुन्दरम सिंह उर्फ सत्या एवं राज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने एक अन्य साथी उमाकांत पांडेय के साथ मिलकर 14 फरवरी 2026 को संवरा शराब ठेके के पास सत्य प्रकाश राम 30 वर्ष पुत्र स्व जवाहिर राम की चाकू मारकर हत्या की थी।
इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी दिनेश कुमार शुक्ल ने बताया कि रसड़ा पुलिस व एसओजी टीम ने नवापुरा- महतवार मार्ग के पास रविवार की भोर में तीन बजकर पच्चास मिनट पर वाहन चेकिंग के दौरान दो बाइक पर सवार संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने के इशारा पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया।
मुठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई जो दो बदमाशों के पैर में जा लगी। जिसमें सुंदरम के बाएं और राज सिंह के दाहिने पैर में लगी है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इसके अलावा अन्य दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से असलहा, कारतूस, दो मोटर साइकिल एवं हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया। इस मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
शनिवार की सांय संवरा देशी शराब की दुकान के समीप बदमाशों ने गुरगुजपुर निवासी सत्यप्रकाश को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। जिसपर आक्रोशित ग्रामीणों ने बलिया लखनऊ राजधानी मार्ग स्थित संवरा पर सड़क जाम कर दिया। लगभग ढाई घंटा सड़क जाम था। मृतक के भाई ओम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस तीन नामजद युवकों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी थी।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

