

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा/उमेश गुप्ता, बलिया
सिकंदरपुर, बलिया. आगामी पर्व महाशिवरात्रि और रमजान माह को लेकर नगर में स्थित पुलिस चौकी प्रांगण में बुधवार को पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार ने किया।
इस दौरान प्रभारी क्षेत्राधिकार आलोक कुमार गुप्ता प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया, चौकी प्रभारी अश्विनी मिश्र मौजूद रहे। पीस कमेटी की बैठक में साफ सफाई तथा बिजली का मुद्दा छाया रहा। इस दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिया की साफ सफाई निश्चित रूप से किया जाए। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
चेयरमैन प्रतिनिधि संजय जयसवाल, डा. उमेश चंद, सुनील कुमार, फैजी अंसारी, जितेश कुमार, प्रयाग चौहान, मनोज मोदनवाल, अकरम, राकेश सिंह आदि मौजूद रहे।
बेल्थरारोड,बलिया. महाशिवरात्रि और रमजान माह प्रारम्भ होने को लेकर शांति समिति की एक बैठक स्थानीय पुलिस चौकी परिसर में बुधवार की शाम आयोजित की गयी। एसडीएम शरद चौधरी तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता ने शासन के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया।
सबसे महत्वपूर्ण विषय तो यह रहा कि इस महत्वपूर्ण बैठक में क्षेत्रीय मीडिया को आमंत्रित नहीं किया गया था, जबकि इस बैठक से पूर्व प्रत्येक बैठकों में मीडिया कर्मियों को आमंत्रित किया जाता रहा है। इस बैठक में ऐसा क्या महत्वपूर्ण विन्दु क्या रहा जिसे मीडिया के समक्ष रखने में प्रशासन असहज रहा इसकी चर्चा बैठक से बाहर बिन बुलाये खड़े मीडियाकर्मियों में होती रही।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

