

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को विकास भवन सभागार में महिला कल्याण विभाग की ओर से भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस दौरान राज्य स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम में बाल गृह (बालिका) की आवासित बालिकाएं नीरू, एंजेल, आशा और शिवानी तथा उनकी अधीक्षिका अमिता रानी जैन को सम्मानित किया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभार्थियों को स्कूल बैग वितरित कर दिव्या, आराध्या और सलोनी को सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में अदिति सिंह को सम्मानित किया गया, जबकि समाज सेवा के क्षेत्र में पलक, सिम्पी, शालू, निधि कुमारी और संध्या पांडेय को सम्मानित किया गया।
इसके अतिरिक्त होमगार्ड बबीता प्रजापति को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। बेसिक शिक्षा विभाग से अंजलि सिंह तोमर, प्रतिमा उपाध्याय, रंजिता सिंह, जुलेखा और अन्नू सिंह को भी सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज नारी शक्ति हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है और समाज के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश और समाज की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है। आज महिलाएं शिक्षा, खेल, प्रशासन, विज्ञान, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं और बालिकाओं को मिल रहा है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन रही हैं और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हो रही हैं। उन्होंने सभी से महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा समाज में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज, जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) के. एम. पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महिला कल्याण विभाग की ओर से प्रज्ञा पांडेय, अंजलि सिंह (जिला मिशन समन्वयक), प्रिया सिंह (सेंटर मैनेजर, वन स्टॉप सेंटर), निकिता सिंह तथा गायत्री गुप्ता मौजूद रहीं। वहीं बाल एवं पुष्टाहार विभाग से मीनाक्षी आर्य (सीडीपीओ सदर), मीनाक्षी (मुख्य सहायिका), नीलम यादव और श्वेता मिश्रा भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

