

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया.
सुखपुरा, बलिया. सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर सरकारी अस्पताल के पास कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायल युवकों की पहचान जितेंद्र कुमार (20) पुत्र भोला राम एवं विशाल कुमार (25) पुत्र भोला राम निवासी बड़ा गांव थाना मनियर के रूप में हुई है। दोनों भाई बताए जा रहे हैं।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को संभाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। घटना के बाद ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

