

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
पंकज सिंह, बलिया
बलिया. स्वधर्म, स्वराज एवं राष्ट्ररक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले महान मराठा छत्रपति संभाजी महाराज का बलिदान दिवस बलिया में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर पंडित दीनदयाल चबूतरा पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में छत्रपति को नमन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता अनूप सिंह ने कहा कि “छत्रपति संभाजी महाराज का जीवन केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम का जीवंत प्रमाण है। धर्म और राष्ट्र की वेदी पर उनका सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का वह स्वर्णिम अध्याय है, जो युगों-युगों तक हमें राष्ट्ररक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा।”
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
वक्ताओं ने एक स्वर में उनके त्याग, वीरता और अद्वितीय स्वाभिमान को नमन करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राजीव मोहन चौधरी,देवेन्द्र सिंह, अनूप सिंह,सोनू सिंह,रंजीत सिंह, संजय राय,अमित सिंह,पंकज राय,दिग्विजय सिंह,पीयूष चौबे,संजय चौबे, ओम नारायण चौबे, सत्य प्रकाश सिंह,सत्येंद्र सिंह,दिनेश राय,अमित गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, अभिषेक यादव,अंकित ठाकुर, शिवम,आयुष,खड़कतिवारी, श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

