

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय बलिया के एक शिक्षक को विद्यालय की ही छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी का चालान कर दिया गया।
शहर की रहने वाली नाबालिग छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि विद्यालय में तैनात शिक्षक, अम्बेडकर नगर जनपद के राजे सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चांदीपुर खुर्द निवासी 33 वर्षीय नित्यानंद उपाध्याय छात्रा के साथ खई वर्षों से दुष्कर्म कर रहा था।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
तहरीर के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी की केंद्रीय विद्यालय में करीब चार वर्ष पूर्व स्थायी शिक्षक के पद पर तैनाती हुई थी। आरोप है कि उसने छात्रा को शादी का झांसा देकर उसका शोषण किया।
आरोप है कि शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर चुप कर रखा था लेकिन जब छात्रा को शिक्षक नित्यानंद उपाध्याय की शादी कहीं और तय होने की बात पता चली तो उसने शिक्षक पर शादी का दबाव बनाया. इस पर शिक्षक ने उसे पहले तो फुसलाने की कोशिश की और जब वह नहीं मानी तो धमकाया। इसके बाद छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती बता दी.
मामले की जानकारी होने पर परिजन थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

