
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय,बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. गोंड जनजाति के छात्रों व युवाओं को जाति प्रमाण पत्र जारी न किए जाने के विरोध में गुरुवार को बांसडीह तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया। धरने का नेतृत्व ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आगसा) तथा पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले किया जा रहा है।
धरना दे रहे लोगों का आरोप है कि शासनादेश संख्या 129/2021/3206/26-3-2021 के तहत स्पष्ट निर्देश है कि 1356 या 1359 फसली की खतौनी में “गोंड” अंकित होने की पुष्टि अभिलेखागार के मूल रिकॉर्ड से कर, सही पाए जाने पर अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र तत्काल जारी किया जाए। वहीं, भूमिहीन आवेदकों के लिए परिवार रजिस्टर, विद्यालय की टीसी तथा स्थानीय स्तर पर जांच के आधार पर भी प्रमाण पत्र निर्गत करने का प्रावधान है। इसके बावजूद तहसील प्रशासन द्वारा बार-बार ऑनलाइन आवेदनों को निरस्त किया जा रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रमाण पत्र के अभाव में गोंड समाज के छात्र-युवा छात्रवृत्ति, प्रतियोगी परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के आवेदन से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने तहसील प्रशासन पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाया।
धरनारत लोगों ने चेतावनी दी है कि जब तक गोंड जाति प्रमाण पत्र जारी नहीं किया जाता, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा।
धरने में राजा गोंड, टिंकू गोंड, बिट्टू गोंड, गौतम गोंड, प्रिंस गोंड, पंकज गोंड, रूपेश गोंड, निहाल गोंड, विशाल गोंड, चंद्रमा गोंड, राजेंद्र गोंड सहित अन्य लोग शामिल रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

