Ballia-बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए अलाव जलाने और रैन बसेरों की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. दिनोंदिन बढ़ती ठंड और पछुआ हवाओं से गिरते तापमान ने ठिठुरन बढ़ा दी है। कड़ाके की सर्दी में सबसे ज्यादा परेशानी उन लोगों को हो रही है जिनके सिर पर छत नहीं है। समाजवादी पार्टी प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने जिला प्रशासन से ऐसे असहाय और जरूरतमंदों को ठंड से राहत दिलाने की मांग की है।

कान्ह जी ने प्रशासन का ध्यान सड़क किनारे जीवन यापन करने वाले निर्धन लोगों की ओर आकर्षित करते हुए कहा कि वर्तमान में पड़ रही भीषण ठंड जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में मानवता के नाते और शासन की मंशा के अनुरूप त्वरित कार्रवाई आवश्यक है।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

कान्हजी ने  मांग किया कि शहर के साथ-साथ तहसील और ब्लॉक स्तर पर प्रमुख चौराहों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों के बाहर तत्काल प्रभाव से पर्याप्त मात्रा में लकड़ी और अलाव की व्यवस्था की जाए।

मांग रखी कि जनपद में संचालित सभी रैन बसेरों को सुव्यवस्थित किया जाए। यह सुनिश्चित हो कि वहां केवल बिस्तर ही नहीं, बल्कि भीषण ठंड से बचाव हेतु पर्याप्त कंबल और साफ-सफाई की व्यवस्था हो। रैन बसेरों में शरण लेने वाले बेघर और अत्यंत गरीब लोगों के लिए प्रशासन या स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से रात्रि में गरम भोजन और पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए। प्रशासन द्वारा चिन्हित किए गए निर्धन परिवारों और फुटपाथ पर सोने वालों के बीच युद्ध स्तर पर कंबल वितरण का कार्य शुरू किया जाए।

सुशील कुमार पाण्डेय ‘कान्हजी’ ने कहा, “बलिया की धरती हमेशा से सेवा और समर्पण की परिचायक रही है। इस कड़ाके की ठंड में कोई भी गरीब खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर न हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य जमीन पर उतारने चाहिए।”

उन्होंने स्थानीय नगर निकायों और ग्राम पंचायतों से भी अपील की है कि वे अपने स्तर पर सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाना सुनिश्चित करें ताकि राहगीरों और मजदूरों को राहत मिल सके।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE