
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया
बांसडीह,बलिया. प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर-2 में बुधवार को सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार सिंह सहित चार शिक्षकों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।
मुख्य अतिथि प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक केवल पढ़ाने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज की दिशा और दशा तय करते हैं। कृष्ण कुमार सिंह जैसे शिक्षकों ने अपने पूरे कार्यकाल में शिक्षा की अलख जगाने का कार्य किया है, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। सेवानिवृत्ति अंत नहीं, बल्कि एक नए जीवन की शुरुआत है।”
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार त्रिपाठी ने कहा कि “शिक्षा व्यवस्था की मजबूती में शिक्षकों की भूमिका सबसे अहम होती है। आज जिन शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है, उन्होंने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किया है। इनका अनुभव और मार्गदर्शन आगे भी समाज के काम आता रहेगा।”
नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि “शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता होते हैं। उनके द्वारा दी गई शिक्षा ही बच्चों के भविष्य की मजबूत नींव रखती है।” वहीं विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने शिक्षकों के योगदान को सराहते हुए उनके स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना की।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार सिंह को फूल-माला, अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही जनार्दन दूबे, रामप्रवेश सिंह और अजीत चतुर्वेदी को भी सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश पाण्डेय एवं संचालन कमलेश कुमार मिश्रा ने किया। समारोह में राजेश पाण्डेय, जयप्रकाश, अमरनाथ तिवारी, आदित्य यादव, एहसानुल हक, घनश्याम चौबे, सुरेश उपाध्याय, अवधेश सिंह, दीपक कुमार सिंह, वंदना गुप्ता, विजय सिंह, योगेंद्र बहादुर सिंह, संजय दुबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

