

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. बागी बलिया मेधा शक्ति का धनी है और यहां के युवा दुनिया भर में अपनी मेधा से सफलता का परचम लहराते रहे हैं। अब यहां की छोटी क्लास के बच्चो ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है. राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (NMMS) परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं और इस बड़ी परीक्षा में जनपद बलिया के लिए आवंटित 251 सीटों के सापेक्ष शत प्रतिशत बच्चों ने सफलता का डंका बजाया है।
बच्चों की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी चयनित छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना के साथ ही शिक्षकों को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इस परीक्षा में शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के कम्पोजिट विद्यालय चंदुकी की चार छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक रजनीकांत एवं वरिष्ठ अध्यापक तथा प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर के नेतृत्व में सफल छात्राओं को खूब बधाई मिल रही है। यह परिणाम विद्यालय, ग्राम सभा चंदुकी तथा ब्लॉक हनुमानगंज के लिए गौरव एवं सम्मान का परिणाम है।
प्रतिभागियों के मार्गदर्शक विराट कुंवर ने बताया कि सभी सफल छात्राएं कक्षा आठ की है। इसमें पलक शर्मा की रैंक 28 है, जबकि रागिनी की रैंक 36 है। वहीं, 42वीं रैंक रितिका तथा 46वीं रैंक वंदना ने पाई है। विराट कुंवर ने जानकारी दी कि इस छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्राओं को कक्षा 9 से 12 तक यानि चार वर्ष प्रति माह ₹1000 की दर से कुल ₹48,000 की राशि प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति निम्न आय वर्ग के विद्यार्थियों को अपनी आगे की पढ़ाई निर्बाध रूप से जारी रखने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान करेगी।
बच्चों की कामयाबी पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) ओम प्रकाश सिंह, एसआरजी आशुतोष तोमर, संतोष चंद्र तिवारी व चित्रलेखा सिंह, जितेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ बलिया एवं जनपद के प्रथम नवाचारी शिक्षक उमेश सिंह, अजीत सिंह, विजय कुमार, राज्य पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका प्रतिमा उपाध्याय, डॉ. शशिभूषण मिश्र, संतोष चौबे, विनय कुमार, जयप्रकाश आदि ने भी बच्चों को शुभकामनाएं एवं शिक्षकों को बधाई दी है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

