Ballia-सीएमओ के दौरे में सभासद ने की सीएचसी की अव्यवस्थाओं की शिकायत, क्या ठीक होंगे हालात?

Sear CHC

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया

बेल्थरारोड,बलिया. सीयर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शनिवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया डॉ. संजीव वर्मन के औचक निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की पोल खुलती दिखी। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा उपलब्धता और मरीज सेवाओं के मामले में लापरवाही पाने पर सख्त निर्देश दिए।

सीएमओ ने कहा कि हर मरीज को दवा अस्पताल से ही उपलब्ध होगी, कमी होने पर तुरंत दवा मंगाई जाए। दवा स्टॉक की उन्होंने खुद बारीकी से जांच की। इसी बीच सभासद सद्दाम ने अस्पताल की गंभीर अनियमितताओं को सामने रखा। उन्होंने बताया कि सीयर सीएचसी पर तैनात तीनों चिकित्सक डॉ. पल्लवी, डॉ. पूजा और डॉ. सी.पी. सिंह सगे भाई-बहन हैं, और तीनों महीने में मात्र दो दिन ही ड्यूटी करते हैं।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

सभासद ने आरोप लगाया कि डॉ. पल्लवी तो महीने में कभी एक दिन भी उपलब्ध नहीं होतीं और अस्पताल में दिखती भी नहीं। बायोमेट्रिक मशीन होने के बावजूद भी उनका वेतन जारी कैसे हो रहा है, जब इस पर सभासद ने आईजीआरस  के माध्यम से जांच की मांग की, तो सीएमओ ने बताया कि बायोमेट्रिक में उपस्थिति नहीं दर्ज होने के कारण तीनों चिकित्सकों का छह महीने का वेतन रोका गया है, हालांकि बाद में डीएम के आदेश पर उनका वेतन जारी भी कर दिया गया।

सभासद ने सवाल उठाया कि अगर बायोमेट्रिक में उपस्थिति नहीं है तो वेतन कैसे जारी हो रहा है, यह सिर्फ कागजी कार्रवाई है, असली कार्रवाई कहीं नहीं दिख रही। सभासद का आरोप है कि अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह फाइलों के सहारे चल रही है, जबकि मरीज इलाज के इंतजार में परेशान होते हैं।

उन्होंने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग आंखें मूंदे बैठा है और कुछ डॉक्टरों पर विशेष मेहरबानी दिखाई जा रही है। निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर के अधीक्षक डॉ. राकेश सिंह, फार्मासिस्ट चंद्रभान यादव, चीफ फार्मासिस्ट अरविंद गुप्ता सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहे।

सीएमओ के दौरे के बाद स्थानीय लोगों में चर्चाएं गर्म हैं कि क्या इस बार सीएमओ के निर्देशों का कोई असर दिखाई देगा, या फिर अस्पताल की खामियां एक बार फिर ठंडे बस्ते में डाल दी जाएंगी।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE