Ballia-गेहूं के खेत में पहुंचे जिलाधिकारी बलिया, अधिकारियों की मौजूदगी में हुई गेहूं की क्रॉप कटिंग

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की देखरेख में तहसील सदर क्षेत्र के राजस्व ग्राम फेफना में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कराई गई। प्राप्त गेहूं से प्रति हेक्टेयर औसत उत्पादन का अंदाजा लगाया जाएगा जो प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मुआवजे का आधार बनेगा.

डीएम बलिया की मौजूदगी में क्रॉप कटिंग की यह प्रक्रिया किसान बिकाऊ मौर्य के खेत में CCE Agri App के माध्यम से ऑनलाइन संपन्न हुई। क्रॉप कटिंग के लिए खेत में 10 मीटर का समबाहु त्रिभुज बनाकर फसल की कटाई की गई। कटाई के बाद उपज का तौल किया गया, जिसमें कुल 15.09 किलोग्राम गेहूं का उत्पादन प्राप्त हुआ।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इस प्रक्रिया का मुख्य उद्देश्य बीमित किसानों को फसल क्षति की स्थिति में उचित क्षतिपूर्ति प्रदान करना है। क्रॉप कटिंग प्रयोग के दौरान अपर सांख्यिकीय अधिकारी मनीष कुमार जायसवाल, नायब तहसीलदार प्रदीप कुमार यादव, राजस्व निरीक्षक विण्णु कुमार शुक्ल, लेखपाल विजयेन्द्र विक्रम सहित बीमा कंपनी के जिला समन्वयक प्रवीण पांडेय, तहसील समन्वयक बलवंत गुप्ता, सत्यजीत सिंह, दीपक पासवान तथा ग्राम प्रधान और अन्य किसान उपस्थित रहे।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.