

बलिया के डिप्टी CMO डॉक्टर सर्वेश गुप्ता का निधन
बलिया. जिले के उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमार गुप्ता का लखनऊ के पीजीआई में हो गया. वो 42 साल के थे.
वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. अचानक तबीयत ज्यादा खराब होने पर परिवार के लोग उनको पीजीआई, लखनऊ ले गये, जहाँ उनका इलाज चल रहा था. वहीं पर उन्होंने बुधवार की रात्रि में अन्तिम सांस ली.
डिप्टी सीएमओ के निधन का समाचार मिलते ही जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों और शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई. डॉ सर्वेश कुमार गुप्ता काफी मिलनसार स्वभाव के थे.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
-
बलिया से केके पाठक की रिपोर्ट
