

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
संतोष शर्मा, सिकंदरपुर, बलिया
सिकंदरपुर, बलिया. आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर के मोहल्ला मिल्की के समीप सिकंदरपुर-बेल्थरा रोड मार्ग पर बुधवार सुबह झाड़ियों में एक युवक का लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह टहलने निकले राहगीरों की नजर सड़क किनारे झाड़ियों में पड़े शव पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने स्थानीय लोगों को सूचना दी। देखते ही देखते घटना की खबर कस्बे व आसपास के ग्रामीण इलाकों में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अश्वनी कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भीड़ को हटाकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से युवक की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मौके से पुलिस को एक काले रंग की पॉलिथीन में नीडिल और सिरिंज बरामद हुई है। इससे प्रथम दृष्टया मामला नशे से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।
पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बलिया भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाली जा रही है और युवक की पहचान के प्रयास जारी हैं। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं तथा स्थानीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

