

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
भीमपुरा,बलिया. भीमपुरा क्षेत्र के सिकरिया गांव में एक महिला ने अपनी बहू, उसकी मां व अन्य लोगों पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम सिकरिया निवासी फूलकुमारी देवी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि 11 मार्च 2026 को लगभग 11:45 बजे दिन में वह घर पर अकेली थीं। इसी दौरान उनकी बहू, उसकी मां तथा भाई निवासी ब्राहिमपुर बनकटा, थाना भीमपुरा अचानक उनके घर आ गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
आरोप है कि बेटे और बहू के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद को लेकर उक्त लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित सास ने कहा है कि पीटने के साथ ही आरोपियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।
इस संबंध में भीमपुरा थाना पुलिस ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। कहा कि जो भी दोषी होंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

