

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. कोतवाली क्षेत्र के बांसडीह मैरीटार मार्ग पर एक माह पहले हुई एक भीषण सड़क दुर्घटना के मामले में पुलिस ने घायल के पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। घायल की हालत गंभीर होने और वाराणसी में उपचार चलने के कारण स्वजनों द्वारा तहरीर देने में देरी हुई।
पुलिस ने आरोपित मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन के आधार पर अज्ञात मोटर साइकिल चालक के विरुद्ध प्रभावी धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घटना बीते 27 जनवरी 2026 के सुबह दस बजे की है। सुखपुरा निवासी गौतम वर्मा रेवती पोस्ट ऑफिस में कार्यरत है,वह नौकरी करने हेतु सुखपुरा से रेवती पोस्ट ऑफिस जा रहे थे तभी बांसडीह मैरीटार मार्ग पर स्थित नहर के पास विपरीत दिशा से आ रही काले रंग को मोटरसाइकिल UP60AZ7873 के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलते हुए टक्कर मार दिया। जिससे गौतम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए.
घटना के बाद मोटरसाइकिल चालक अपनी गाड़ी छोड़कर वहां से भाग गया। हादसे के बाद घायल को तत्काल वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था। जहां वह पिछले तीन सप्ताह से अधिक समय से उपचाराधीन है। स्वजनों का पूरा ध्यान युवक की जान बचाने पर था जिस कारण कानूनी प्रक्रिया में देरी हुई।
मंगलवार को घायल के पुत्र ने कोतवाली पहुंचकर आपबीती सुनाई और तहरीर दी। कोतवाल प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पुत्र की तहरीर पर आरोपी चालक के विरुद्ध लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाकर चोट पहुंचाने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्यवाही कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

