Ballia-युवती की फर्जी अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में पड़ोसी परिवार के 6 लोगों पर केस

Bansdih Thana Kotwali

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह,लिया. कस्बे की नई बस्ती (बड़ी बाजार) में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवती की अश्लील फोटो आदि वायरल करने व शादी तुड़वाने के आरोप में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उनके पड़ोस के परिवार के छह लोगों के खिलाफ नामजद व तीन चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 22 जुलाई को उनके पड़ोसी कमलभूषण वर्मा, राजकमल, व शशिभूषण अन्य तीन-चार अज्ञात लोगों के साथ पुरानी रंजिश को लेकर मेरे घर पर चढ़ आये और मेरे पिता को गालियां देते हुए बुलाने लगे। इसका विरोध करने पर राजकमल वर्मा ने मुझे धमकी देते हुए कहा कि तेरी शादी कहीं नहीं होने दूंगा और तेरी जिंदगी बर्बाद कर दूंगा। इसके बाद बीते 6 अगस्त को मेरी सगाई हुई, जिसके बाद इन लोगों ने मेरी पुरानी फोटो आदि की एडिटिंग कर उसे अश्लील बनाते हुए मेरे होने वाले पति व ससुराल वालों के मोबाइल पर भेज दिए।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

इन लोगों से जब इसके बारे में पूछा गया तो इसे स्वीकार करते हुए धमकी दी गई कि अभी इन फोटो को पूरे मोहल्ले में बांट दिया जाएगा। जिसके बाद तुम्हे आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ेगा। इस घटना के बाद इनकी घर की महिलाएं रेणु देवी, जागृति वर्मा, व भूमि द्वारा हमे लगातार गालियां दी जा रहीं है। मामले में पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज के लिया है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE