
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. भारतीय जनता पार्टी का 47वां स्थापना दिवस आज जीराबस्ती स्थित भाजपा कार्यालय पर पूरे जोश के साथ मनाया गया. जिला अध्यक्ष संजय मिश्रा ने संगठन का संघर्ष, वैचारिक प्रतिबद्धता, आपातकाल की भयावहता को लेकर भाजपा की स्थापना होना बताया।
संजय मिश्रा ने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद भाजपा यूपी में सत्ता में आई और फिर केंद्र में अटल जी का प्रधानमंत्री के रूप में ऐतिहासिक कार्यकाल रहा। पोखरण परमाणु परीक्षण, कारगिल विजय उनकी भाजपा सरकार की देन थी। अब प्रधानमंत्री के रूप में नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 11 वर्षों की विकसित भारत की यात्रा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण से पूर्ण हुई है। उन्होंने वीआईपी कल्चर की समाप्त किया। एक देश-एक राशन कार्ड सहित विभिन्न ऐतिहासिक निर्णय प्रधानमंत्री मोदी ने लिये।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
मुख्य अतिथि पूर्व सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि भाजपा ने अपने स्थापना के काल से ही जो संकल्प तय किये थे हमारी केन्द्र व राज्य की सरकारों ने उन संकल्पों को पूरा किया है। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधा जनता तक पहुंची है तथा सुरक्षा के वातावरण का निर्माण हुआ है।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने युवाओं के साथ मिलकर जनसंघ की स्थापना किया। वही आगे चलकर भाजपा के रुप में स्थापित हुई। उस समय दस युवाओं द्वारा ही मिलकर पार्टी खड़ा की गई और आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। आज कार्यकर्ताओ के बल पर ही यह सम्भव हो सका है। देश में भाजपा छोड़ कर सभी पार्टियां पारिवार की पार्टी है।
इंद्रा मार्केट में भी स्थापना दिवस समारोह

इंद्रा मार्केट में भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया।इस मौके पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि कभी दस युवाओं द्वारा जन संघ का गठन किया गया था जो बाद में भाजपा के रूप में फल फूल रही है और भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय तथा अटल जी के सपनों आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी साकार कर रहे हैं।
पंडित दीनदयाल चबूतरा पर भी भव्य कार्यक्रम संपन्न
भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस पर ‘पंडित दीनदयाल चबूतरा’ पर भी भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। जैसे ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अटल बिहारी वाजपेयी जी के तैलचित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की गई, पूरा परिसर “महापुरुष अमर रहें” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से गूँज उठा।

फेफना विधानसभा के भाजपा नेता देवेन्द्र सिंह ने इस मौके पर लोगों के बीच पौधों का वितरण किया। कहा कि हमारे महापुरुषों का जो सपना था आज वह प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में पूरा हो रहा है।
मुख्य वक्ता राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बन गई है।यही नहीं पूरा विश्व आज भारत के प्रधानमंत्री के नेतृत्व का लोहा मान रहा है।
अनूप सिंह ने कहा.”राष्ट्र प्रथम का मंत्र लेकर, हम सबको आगे बढ़ना है,विकसित भारत के संकल्प से, नया इतिहास अब गढ़ना है। भाजपा एक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का अभियान है। हमारे महापुरुषों के विचार ही हमारी शक्ति हैं। आज हम सब मिलकर उत्तर प्रदेश और भारत को विश्व पटल पर सर्वश्रेष्ठ बनाने के लिए समर्पित रहने का संकल्प लेते हैं।”
इस कार्यक्रम में संजय राय,गुड्डू तिवारी,बबलू सिंह,सत्येन्द्र सिंह,देवेन्द्र सिंह, संजय चौबे,सत्य प्रकाश सिंह,ओम नारायण चौबे, ज्ञानेन्द्र सिंह,रंजीत सिंह,अंकित सिंह,खड़क तिवारी,पंकज राय, सोनू सिंह,दिग्विजय सिंह,पियूष चौबे,अमित सिंह, मुन्ना सिंह,आयुष कुमार, देवब्रत दुबे,भोला सिंह दिनेश राय,संजय सिंह,दीवानसिंह, नारद सिंह,अभिषेक यादव,अमित गुप्ता, श्रीवास्तव,हिमांशु सिंह,सुनील सिंह,नरेंद्र सिंह,लक्ष्मण सिंह,रोशन सिंह,बिरन सिंह,प्रमेन्द्र सिंह,बब्लू बाबा,सुशील ओझा, मनोज सिंह,अजय सिंह आदि लोग रहे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

