Ballia-एसआईआर को लेकर भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं से कहा गया जांच लें कि कोई फर्जी नाम तो लिस्ट में नहीं

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

रविशंकर पांडेय, बांसडीह,बलिया

बांसडीह, बलिया. भाजपा के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की एक बैठक विधायक केतकी सिंह के आवास पर हुई जिसमें एसआईआर की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई।

बैठक को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने संबोधित करते हुये कहा कि भाजपा कार्यकर्ता एसआईआर को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो जायें और अपने बूथों पर पर यह तय कर ले कि किसी अपने समर्थक का नाम तो मतदाता सूची से नहीं हटा और कोई फर्जी नाम तो मतदाता सूची में नहीं रह गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि बूथ से उठाकर प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष अगर कोई पार्टी बनाती है तो वह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से अपील किया कि वह संगठन द्वारा दिये गये दायित्वों का निर्वहन करते हुये एसआईआर से संबंधित कार्य को शत प्रतिशत पूरा करे।

आयोजित बैठक में प्रवीण गुप्ता,प्रदीप सिंह,रामजी सिंह,अरुण सिंह बंटू,मनोरमा गुप्ता,अजय सिंह,सतेंद्र सिंह,मिथिलेश तिवारी,राकेश वर्मा,नितेश सिंह,सीतांशु गुप्ता,प्रमोद सिंह, मून जी गोंड,मुकेश पांडेय सहित आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक का संचालन भाजपा एसआईआर बांसडीह विधानसभा के संयोजक प्रतुल कुमार ओझा ने किया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE