

Ballia-बांसडीह नगर पंचायत चेयरमैन पर गाजीपुर में जानलेवा हमला! केस दर्ज कराया
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह,बलिया. नगर पंचायत बांसडीह के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह पर जानलेवा हमला हुआ है। उन्होंने बताया कि वह बांसडीह वार्ड संख्या-5 के सभासद अनमोल गुप्ता की दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर वाराणसी से लौट रहे थे। इसी दौरान गाजीपुर में उनकी कार पर हमला हुआ.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
सुनील कुमार सिंह के मुताबिक सोमवार रात करीब 10 बजे, जब उनका वाहन गाजीपुर के महाराजगंज पेट्रोलपंप तिराहे पर पहुंचा, तभी पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही UP43 AH-9200 सफारी स्ट्रीम (जिसमें दो लोग सवार थे) ने उनकी सफेद स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो असंतुलित होकर सड़क पर डगमगा गई। कुछ पल के लिए कार में बैठे सभी लोगों की सांसें थम गईं।
चेयरमैन सुनील कुमार सिंह के अनुसार, उन्होंने हालात को संभालते हुए गाड़ी आगे बढ़ाकर रोक ली, लेकिन खतरा अभी टला नहीं था। सफारी सवार हमलावर कुछ ही देर में फिर लौटे। इस बार उनके इरादे और ज़्यादा खतरनाक थे। आरोप है कि हमलावरों ने अपनी गाड़ी आगे लगाकर चेयरमैन के ड्राइवर के साथ मारपीट शुरू कर दी और लगातार जान से मारने की धमकी देने लगे।
हमलावर गोली मारने की बात कर रहे थे और बार-बार शीशा नीचे करने को कह रहे थे, मानो किसी बड़ी अनहोनी की तैयारी हो। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए चेयरमैन और उनके साथियों ने साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। बिना देर किए गाड़ी को पीछे मोड़ा और सीधे गाजीपुर कोतवाली पहुंच गए। वहां पूरी घटना विस्तार से बताई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
जब सोमवार की सुबह चेयरमैन अपने घर पहुंचे तो स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हुई. चेयरमेन के साथ व्यापार मंडल बांसडीह के अध्यक्ष विजय गुल्लर भी थे। उनके आवास पर समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों का तांता लग गया। हर कोई उनका कुशल-क्षेम पूछता रहा और इस घटना पर आक्रोश जताता रहा। कई लोगों ने इसे जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल बताया।
फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। यह घटना न सिर्फ बांसडीह बल्कि पूरे क्षेत्र में चिंता और भय का विषय बन गई है। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा नेता प्रतुल कुमार ओझा,संदीप गुप्ता, अरुण सिंह,सोनू गुप्ता,गुड्डू तिवारी,दिनेश गुप्ता अशोक कुमार गुप्ता आदि लोग कुशलक्षेम जानने पहुंचे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

