
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
बलिया. बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार को भी जारी रही। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की। भर्ती प्रक्रिया के दौरान विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों को शामिल किया गया।
चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए इसे एलईडी स्क्रीन पर भी लाइव प्रदर्शित किया गया, ताकि अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को स्पष्ट रूप से देख सकें। साथ ही विकासखंड बेलहरी से 44, मनियर से 55 तथा रेवती से 55 अभ्यर्थियों का चयन आंगनबाड़ी सहायिका के पद पर किया गया। इस प्रकार कुल 154 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
साथ ही विकास खण्ड मनियर में शिकायत प्राप्त होने पर चार कार्यकर्त्रियों को होल्ड पर रखा गया। इसी तरह विकास खण्ड रेवती से शिकायत पर एक कार्यकर्त्री को होल्ड पर रखा गया, इसकी विस्तृत जांच की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों से भर्ती प्रक्रिया के संबंध में सुझाव भी लिए। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है। पूरी भर्ती प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज, जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पाण्डेय, डीसी मनरेगा रिचा वर्मा एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

