

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
आशीष दूबे, बलिया
सहतवार,बलिया. सहतवार नगर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में रविवार की रात एक बंद घर से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घर के अंदर युवक का पिता अचेत अवस्था में मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जबकि पिता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
जानकारी के अनुसार सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नम्बर आठ निवासी अशोक प्रसाद के घर का दरवाजा पिछले तीन दिनों से बंद था। मोहल्ले के लोगों को शक होने पर उन्होंने रविवार को डायल 112 पर सूचना दी।
मौके पर पहुंची पीआरवी टीम ने दरवाजा अंदर से बंद पाया, जिसके बाद उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। अधिकारियों के निर्देश पर सहतवार थानाध्यक्ष अनिल सिंह दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
आसपास के लोगों की मदद से पुलिस दूसरे रास्ते से घर के अंदर पहुंची तो कमरे में 65 वर्षीय अशोक प्रसाद और उनका बेटा सोनू अचेतावस्था में पड़े मिले। पुलिस दोनों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहतवार लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने सोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि अशोक प्रसाद की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस बाबत क्षेत्राधिकारी बाँसडीह जयशंकर मिश्र ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या पिता-पुत्र दोनों शराब का अधिक सेवन करते थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

