जलाभिषेक के लिए शिवालयों पर उमड़ा भक्तों का रेला

श्रावण मास की प्रतिपदा तिथि सोमवार के दिन भगवान इन्द्र द्वारा आशुतोष भगवान शिव के जलाभिषेक से शुरू हुई. नगर सहित क्षेत्र के शिवालयों में ब्रम्हबेला से ही भक्तों का रेला उमड़ पड़ा.

भगवन्नाम संकीर्तन व सर्वकल्याण के विचारों से ही मिलती है सद्गति

बुद्धिरामपुर में आयोजित नौ दिवसीय श्री श्री रुद्र महायज्ञ के सातवें दिन गोपालगंज बिहार से पधारे मानस मर्मज्ञ  अरविंद दुबे ने भगवान श्री कृष्ण एवं रुक्मिणी के चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान को अपने भक्तों की रक्षा के लिए आना पड़ता है.

गोपाल जी महाविद्यालय में बीएड सेकेंड सेमेस्टर की प्रायोगिक परीक्षा 12 को

द्वाबा संस्कृत प्रचार समिति महाविद्यालय बैरिया में प्रथमा, पूर्व मध्यमा, उत्तर मध्यमा व शास्त्री प्रथम की कक्षाओं के लिये प्रवेश 11 जुलाई मंगलवार से शुरू हो रहा है.

हद है : विद्युत विभाग ने तार बदला न ट्रांसफॉर्मर अपग्रेड किया, ठोक दिया मुकदमा

बीबी टोला ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि करने व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर शनिवार को मिर्जापुर व बीबी टोला के ग्रामीणों द्वारा आंदोलन किया गया.

आकाशीय बिजली से एक की मौत, दूसरा झुलसा

आकाशीय बिजली की चपेट में आने से नरहीं थानांतर्गत दुलारपुर गाँव में 28 वर्षीय उपेन्द्र सिंह पुत्र रामायण सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

गंगा घाट पर अज्ञात महिला की लाश मिली

हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर ग्राम सभा बहादुर बाबा के चबुतरा के सामने गंगा घाट पर नदी में सोमवार को एक अज्ञात महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी है.

किशोरी को भगाने के आरोपी को बैरिया पुलिस पकड़ा, किशोरी भी मिली

शुक्रवार को बैरिया के एक मुहल्ले से बहला फुसला कर भगाई गई किशोरी को स्थानीय पुलिस रविवार को चिरैयामोड़ के पास पकडने का दावा कर रही है.

बलिया के गौरव व भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर थे चंद्रशेखर

भारतीय राजनीति के फक्कड़ कबीर के नाम से प्रसिद्ध पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर को आज उनके जन्म भूमि बलिया जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धापूर्वक मनाया गया.

नाबालिग को भगाने का आरोप, विधायक की पहल पर रिपोर्ट दर्ज

कस्बा के रकबा टोला से एक हिन्दू कुम्हार जाति की करीब 14 वर्षीय लड़की को उसी टोला के एक दूसरे समुदाय के युवक द्वारा भगा कर कहीं ले जाने की चर्चा से लोगों में जबरजस्त आक्रोश है.

परम ब्रह्म के दर्शन के लिए सर्वस्व न्योच्छावर करना पड़ता है

वेद वाणी को जिस परम ब्रम्ह परमात्मा का स्वरूप बताया गया है, उसे लौकिक मानव नहीं देख सकते. उस परम सत्ता का दर्शन तभी संभव है, जब हम पूर्ण रूप से गुरुदेव के शरणागत होकर अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दें.

सम्मानित किए गए पिटल्स कान्वेंट के मेधावी

बांसडीह क्षेत्र के सुल्तानपुर के पिटल्स कान्वेंट स्कूल द्वारा संचालित कोचिंग में शनिवार को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कामयाब हुए बच्चों को कोचिंग प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया.

ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि व जर्जर तार बदलने की मांग को लेकर एसडीओ व जेई को बंधक बनाया

ट्रांसफॉर्मर की क्षमता वृद्धि, जर्जर तार बदलने की मांग व पांच फीट नीचे तक तार लटकने की शिकायत को लेकर मिर्जापुर, बीबी टोला के विद्युत उपभोक्ताओं ने बैरिया प्रधान प्रतिनिधि शिवकुमार मंटन वर्मा के नेतृत्व में दूसरी बार शनिवार को बीबी टोला में एसडीओ व जेई को करीब दो घण्टे तक बंधक बनाए रखा.

पुलिसिया कार्रवाई से दयाछपरा, रेवती व सहतवार के शराब कारोबारियों में हड़कम्प

पुलिस ने जहां दयाछपरा गांव में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में लहन व कच्ची शराब को नष्ट किया, वहीं रेवती और सहतवार में क्रमशः 30 लीटर 3840  शीशी शराब की बरामदगी की है. 

चंद्रशेखर विवि को ऊंचाई तक पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे – उपेंद्र तिवारी

पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की दसवीं पुण्यतिथि बसन्तपुर स्थित जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय पर शनिवार को मनाई गई. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिसर मे एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया.

राजनीतिक अस्थिरता के दौर में बरबस याद आते हैं चंद्रशेखर

किसान सेवा केन्द्र मधुबनी के अतिथि हाल में युवा तुर्क पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर की 10वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनायी गयी. काफी की संख्या में पहुचे लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर के चित्र पर मल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला

राजू गुप्ता हत्याकांड में कुर्की का आदेश

बांसडीह के सीमेन्ट व्यवसायी राजेश गुप्ता उर्फ राजू हत्याकांड में मुख्य आरोपी सुनील कुमार सिंह के विरुद्ध धारा 82 के अंतर्गत न्यायालय के आदेश के अवहेलना के क्रम में व न्यायालय में हाजिर न होने पर धारा 174 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है.

अन्त्योदय मेला के लिए ब्लाकवार तिथि व स्थान तय

जिलाधिकारी सुरेन्द्र विक्रम के निर्देशानुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर सभी सम्बन्धित विभागों को प्रदर्शनी/अन्त्योदय मेला निश्चित तिथि, स्थान पर समय से लगाने का निर्देश दिये है. जिसकी विकास खण्डवार तिथिवार निर्धारित की गयी है.

फाइल चित्र

9 व 23 जुलाई को विशेष अभियान, कराएं मतदाता सूची में नामांकन व संशोधन

मजबूत लोकतंत्र में सबकी भागीदारी के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी अर्ह मतदाताओं का नाम निर्वाचक नामावली में शामिल कराने तथा अपात्र मतदाताओं का नाम अपमार्जित कराया जा रहा है.