कुंवर विजय सिंह ‘पप्पू’ ने कार्यकर्ताओं से चुनाव संबंधी सहमति और अनुमति मांगी

चेयरमैन पद के कर्तव्य की चर्चा करते हुए कुंवर विजय सिंह ने कहा कि मैं किसी की शिकायत नहीं करता हूं, लेकिन चेयरमैन की यह जिम्मेदारी होती है कि वह नगर का विकास करे, शिक्षा, पेयजल नाली की समस्या का निदान करें .  जो लोग चेयरमैन बने उन लोगों ने अपने कर्तव्य के प्रति ध्यान नहीं दिया. उनका कर्तव्य बनता है कि नगर पंचायत का विकास करें .

जिलाधिकारी ने अपने गोद लिए स्कूल का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी ने प्रधानाध्यापक जनार्दन यादव के निर्देश दिया कि विद्यालय में जो भी समस्याएं हैं, क्रमबद्ध तरीके से अवगत कराएं. हर समस्या का निराकरण करा कर बेहतर पठन-पाठन का माहौल सुनिश्चित कराया जाएगा.

सिकंदरपुर:  छात्राओं ने पर्यावरण को बचाने और प्रदूषण को रोकने का दिया संदेश

छात्राओं ने कहा कि हमारे देश में प्लास्टिक पर पूरी तरीके से प्रतिबंध लगा देना चाहिए. सरकार द्वारा प्लास्टिक पर रोक लगाने के बावजूद भी मार्केट में धड़ल्ले से प्लास्टिक के सामान बेचे और खरीदे जा रहे हैं वहीं छात्राओं का कहना है कि हमारे देश में प्लास्टिक की रीसाइक्लिंग होना बहुत ही जरूरी है. उन्होंने पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए वृक्षारोपण करने के लिए लोगों से अपील की है.

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने विधान परिषद सदस्य के रूप में ली शपथ

बलिया से मंत्री बने दानिश आज़ाद के शपथ ग्रहण के पश्चात गृह जनपद और उनके गांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी . यंहा 3 स्थानीय लोगों ने शपथ ग्रहण के पश्चात मिठाई बांट कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी

आकाशीय बिजली गिरने से गोपालनगर में एक व्यक्ति और शिवाल मठिया में गाय की मौत

रेवती, बलिया. रेवती थाना क्षेत्र अंतर्गत गोपालनगर में गुरूवार के दिन आकाशीय बिजली गिरने से एक तरफ जहां 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गयी. वहीं दूसरी तरफ शिवाल मठिया में एक गाय की …

जिलाधिकारी ने तहसीलदार पद पर संजय सिंह को बैरिया व शैलेन्द्र चौधरी का बलिया किया स्थानांतरण

अधिवक्ताओं का कहना है कि तहसीलदार का स्थानांतरण हमारी समस्या का समाधान नहीं है. हमारी मांग तहसीलदार शैलेन्द्र चौधरी के निलंबन,उन्हें विभागीय जांचकर दंडित करना व हमारे द्वारा बैरिया एसएचओ को दिए गए तहरीर पर मुकदमा कर उन्हें जेल भेजना हमारी मांग थी. जब तक हम लोगों की यह तीन मांगे पूरा नहीं हो जाती तब तक हमारा आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा.

जेएनसीयू में सहायक प्राध्यापक मिथिलेश कुमार सिंह असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पद पर 12वीं रैंक के साथ हुए चयनित

मिथिलेश कुमार सिंह मूल रुप से ग्राम गोठवां पोस्ट गोठाईं जनपद बलिया के निवासी हैं. इनकी प्रारम्भिक शिक्षा सरस्वती विद्या मन्दिर नगरा , हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट जनता इण्टर कॉलेज नगरा , स्नातक तथा स्नातकोत्तर की शिक्षा कुँवर सिंह पी .जी . कॉलेज बलिया से हुई है. इन्होंने पूर्व प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह ( राजनीति विज्ञान विभाग , कुँवर सिंह पी .जी. कॉलेज बलिया ) के निर्देशन में शोध (पीएच.डी. ) किया.

आगामी चुनाव को देखते हुए बीएलओ के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक

तहसीलदार प्रवीण सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग का ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है कि समस्त इच्छुक मतदाता अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करा सकते हैं।ऐसा भारत निर्वाचन आयोग का निर्देश हैं। लेकिन आधार स्वैच्छिक है। जो इच्छुक मतदाता है अपना वोटर कार्ड आधार से लिंक करना चाहते है। ऐसे में समस्त बीएलओ 1 अगस्त से घर घर जाकर यह कार्य करेंगे. इससे कई जगह एक ही मतदाता का नाम आने से गड़बड़ी होती हैं रोकथाम लगेगी.

बलिया में 13 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बैठक में 13 अगस्त को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु विचार विमर्श किया गया. लम्बित मामलों का अधिक से अधिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु चर्चा की गयी.

news update ballia live headlines

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमृत गाथा सुनाकर देश प्रेम के प्रति किया जागरूक

विद्यालयों में बच्चों को आजादी के दौरान शहीद हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की अमृत गाथा सुनाकर देश प्रेम के प्रति जागरूक किया गया. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों द्वारा विद्यार्थियों को रेल लाइन पार करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में समझाया गया. जवानों ने रेल संपत्ति की सुरक्षा एवं चलती ट्रेन में संदिघ्ध सामान या व्यक्ति की सूचना देने के बारे में बताते हुए स्वयं की सुरक्षा के उपाय बताया गया.

मनियर : उमस भरी गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान

धान की रोपाई करना किसानों के लिए मुश्किल है क्योंकि डीजल की बढ़ती कीमतों से खेती करना घाटे का सौदा बनता जा रहा है. किसान करें तो क्या करें?उन्हें कोई उपाय नहीं सूझ रहा है. 24 घंटे में बिजली रुक रुक कर के आ रही है.

एसएचओ मनियर के नेतृत्व में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

प्रभारी निरीक्षक मनियर कमलेश कुमार पटेल अक्सर चट्टी चौराहों पर पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहते हुए संदिग्ध लोगों पर नजर बनाए हुए हैं तथा चट्टी चौराहों पर फ्लैग मार्च करते रहते हैं ताकि क्षेत्र में शांति का माहौल कायम हो. उनके साथ उपनिरीक्षक पंकज कुमार सिंह तथा मनियर थाने के कांस्टेबल गण उपस्थित थे

कृमिनाशक दवा खाने से 5 बच्चों की तबीयत बिगड़ी, उल्टी और चक्कर आने पर पीएचसी कोटवां में हुआ उपचार

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर आज बुद्धवार को प्राथमिक विद्यालय दुर्जनपुर के बच्चों को क नाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाने के कुछ देर बाद पर पांच बच्चों में चक्कर आने तथा उल्टी होने की समस्या बढ़ गई. प्रधानाध्यापक राजकुमार ने इसकी तत्काल सूचना प्राथमि

बस में टकराकर बाइक सवार बुरी तरह घायल

उभाव निवासी 35 वर्षीय अभय कुमार सिंह, 30 वर्षीय रिंकू मौर्या और 28 वर्षीय कमलेश राम एक ही बाइक पर सवार होकर अपने घर से किसी कार्य बस सिकंदरपुर आए थे और वापस अपने घर जा रहे थे. अभी वो सिकंदरपुर से 5 किलोमीटर पश्चिम दिशा में रूद्रवार गांव के पास पहुंचे ही थे की तब तक स्कूली बस और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गया तथा बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

राज्यपाल के आदेश से कराया अवगत, महाअभियान में सहयोग करेगा दवा एसोसिएशन

एसोसिएशन के अध्यक्ष आनन्द सिंह ने रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा किये जाने वाले जनहित के कार्यों की प्रशंसा करते हुए इससे जुड़ने और अन्य सदस्यों को जोड़कर सोसाइटी के कार्यों मे सहयोग देने को कहा

बैरिया तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं का क्रमिक अनशन दूसरे दिन भी जारी, एसडीएम से वार्ता रही असफल

अधिवक्ताओं का कहना था कि तहसीलदार का स्थानांतरण हमारी समस्या का समाधान नहीं है. हमारी मांग तहसीलदार शैलेश चौधरी के निलंबन, हमारे द्वारा बैरिया एसएचओ को दिए गए तहरीर पर मुकदमा तथा उनकी विभागीय जांच यह तीन मांग थी. जब तक हमारी मांग पूरा नहीं हो जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा. हम अपना आंदोलन और तेज करेंगे.

बैंक ऑफ बड़ौदा ने कला के सर्वश्रेष्ठ 3 विद्यार्थियों को किया पुरस्कृत

नगर स्थित विद्यालय नागाजी सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जीराबस्ती बलिया में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिकारियों द्वारा विद्यालय में आयोजित कला प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ तीन भैया बहनों को पुरस्कृत किया गया.

सांकेतिक चित्र

करंट लगने से टेंट व्यवसायी की मौत

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर दियर नई बस्ती बयासी निवासी जाकिर हुसैन उर्फ टेगरी उम्र 45 वर्ष पुत्र बिस्मिल्लाह हुसैन अपने घर पर बिजली से संबंधित कुछ कार्य कर रहे थे तभी अचानक बिजली के चपेट में आ गए.

डेढ़ साल बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा, जनता में भारी आक्रोश

बेल्थरारोड, बलिया. तहसील क्षेत्र के चौकिया मोड़ से तेंदुआ ग्रामसभा मुख्य राजमार्ग की सड़क गड्ढे में तब्दील हो गई थी. डेढ़ वर्ष पहले इसका शिलान्यास लोकसभा सांसद रविंद्र कुशवाहा, क्षेत्रीय पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया, …