भारतीय स्टेट बैंक शाखा कोटवां में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

भारतीय स्टेट बैंक के कोटवां (रानीगंज) शाखा में शनिवार दोपहर बाद लगभग ढ़ाई बजे बिजली के शार्ट सर्किट से लगी आग से पूरे बैंक में धुआं भर गया. लेनदेन कर रहे ग्राहक बैंक से बाहर भाग खड़े हुए.भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई.किंतु बैंक कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए बैंक में रखें अग्निशमन उपकरणों से आग पर काबू पाया.जिससे बड़ी अनहोनी टल गई. बावजूद इसके बैंक के सिस्टम को इस कदर नुकसान पहुंचा है कि इस बैंक में लेनदेन की स्थिति बनाने में दो से तीन दिन का समय लग सकता है.

सांकेतिक चित्र

युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

मनियर थाना क्षेत्र के दियरा टुकड़ा नंबर 2 में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई.घटना विगत शुक्रवार के दिन दिन में करीब 8-9 बजे की है.

यस बाबा पूजनोत्सव के मौके पर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

स्थानीय क्षेत्र के दोपही (अगरौली) ग्राम सभा में यस बाबा वार्षिक पूजनोत्सव का आयोजन ग्राम प्रधान मारिया गुप्ता व पूजा कमेटी व ग्रामीणों के द्वारा किया गया.

गला रेतकर 50 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या

उभाव थाना क्षेत्र के फरसाटार निवासी भागीरथी राम 50 वर्ष पुत्र स्वर्गीय रामबृक्ष राम अज्ञात बदमाशों द्वारा गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई. मिली जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार की देर शाम खाकर अपने डेरे पर सोने के लिए चले गए.

विद्युत विभाग की टीम ने किया चेकिंग अभियान ,103 लोगों के काटे कनेक्शन छह लोगों पर एफ आई आर दर्ज

सिकन्दरपुर, बलियाः विद्युत विभाग की टीम ने शुक्रवार को सिकंदरपुर नगर के डोमनपूरा मोहल्ला और मिल्की मोहल्ला में एसडीओ अजय कुमार सरोज तथा जेई श्याम अवध यादव के नेतृत्व में जबरदस्त चेकिंग अभियान चलाया. …

पूर्व प्रधान के दरवाजे पर सोए अधेड़ की गला रेत कर हत्या

सहतवार, बलिया. बृहस्पतिवार की रात में क्षेत्र के महाराजपुर गांव में पूर्व प्रधान के द्वार पर सोये एक 50 वर्षीय अधेड़ की गला रेतकर हत्या कर दिया गया. सूचना पाते ही सहतवार थानाध्यक्ष एडिशनल …

थाईलैंड से सम्मानित होकर लौटने पर सतीश चंद्र महाविद्यालय ने डॉ. सानंद सिंह को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

बलिया. जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया से संबद्ध अमृत महोत्सव मना रहे सतीश चंद्र कॉलेज बलिया के लिए एक सुखद समाचार है. सतीश चंद्र कॉलेज बलिया में अपनी 26 वर्ष की सेवाओं के अध्यापन के …

जयंती पर याद किए गए विचारधारा के शिखर पुरुष जनेश्वर मिश्र

बलिया. समाजवादी विचारधारा के शिखर पुरुष छोटे लोहिया के नाम से प्रसिद्ध स्व. जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी द्वारा कई जगहों पर विभिन्न कार्यक्रम अयोजित हुए. सर्वप्रथम जनेश्वर मिश्र उपवन में उनके …

पीजी कॉलेज सुदिष्टपुरी में एमए हिंदी चतुर्थ सेमेस्टर की मौखिक परीक्षा 8 अगस्त को

महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा सुबह 9:30 बजे से शुरू होगी.

saryu river

सरयू नदी ने किया खतरा बिंदु पार , लोगों में दहशत

सुबह को डीएसपी हेड पर 64.05 जलस्तर का मापन हुआ. जब कि खतरा बिंदु 64.01 है. वहीं उच्चत्तम खतरा बिंदु 66.00 है. चांदपुर में 57.38 हैं वहां भी खतरा बिंदु 60.24 है. जबकि शाम चार बजे जलस्तर 64.050 डीएसपी हेड पर मापा गया.

नगर के मोहल्ला गन्धी से मोहर्रम के चौथी का गोल निकाला गया, अखाड़ा कमेटियों ने लिया भाग

बुधवार की रात में परम्परानुसार नगर के मोहल्ला गन्धी से मोहर्रम के चौथी का गोल निकाला गया, जिसमें विभिन्न मोहल्लों के अखाड़ा कमेटियों की सहभागिता के साथ हजारों की संख्या में मुस्लिम भाइयों ने भाग लिया.

Bansdih police arrested 9 warrantees

पुलिस ने घेराबंदी कर कट्टे के साथ एक युवक को धर दबोचा

पुलिस उपा. प्रभारी थाना रसड़ा श्री उस्मान ने बताया पुलिस ने एक युवक संदेह पर गिरफ्तार किया. उसने अपना नाम लक्ष्मण राजभर पुत्र लालू राजभर निवासी डेहरी थाना रसड़ा बताया.

घर से शौच के लिए निकली एक युवती के साथ गैंगरेप

बलिया. नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में शौच करने घर से निकली एक युवती को मुंह दबाकर एक स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता …

जिलाधिकारी ने बच्चों को विटामिन ‘ए’ दिए जाने के कार्यक्रम का किया शुभारंभ

जिलाधिकारी ने 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. इसके अलावा सीएमओ डॉ जयंत कुमार और सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा ने भी बच्चों को विटामिन ‘ए’ की दवा पिलाई. जिलाधिकारी ने सीएमएस डॉ सुमिता सिन्हा से अस्पताल में साफ-सफाई और सुविधाओं की जानकारी ली.

नाली के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट ,लाठी-डंडे से पीटकर युवती समेत 3 महिलाओं को किया घायल

घायल सरिता मौर्या 50 वर्ष पत्नी सुग्रीम मौर्या ने बताया की बुधवार की भोर में मेरी बेटी नीतू मौर्या 16 वर्ष सुग्रीम मौर्या भैंस को चारा खिलाने के लिए खेत के तरफ गई हुई थी. उसी दौरान 3 लोगों ने उस पर हमला कर दिया. बीच-बचाव करने गई हमारी भतीजी प्रीति पर भी लोगों ने लात घुसा और डंडे से हमला कर दिया जिसमें वह भी बुरी तरह जख्मी हो गए.

बांसडीह में सरकारी बस अड्डा की मांग को लेकर युवा नेता ने सौंपा पत्रक , मिला भरोसा

बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने लखनऊ स्थित परिवहन विभाग कार्यालय में पहुंचकर अपर प्रबंध निदेशक ( IAS) अन्नपूर्णा गर्ग को पत्रक सौंपा ताकि सरकारी बस अड्डा बांसडीह में बन सके. फोन पर लखनऊ से अभिजीत ने बताया कि जिले के बांसडीह तहसील का एक अलग स्थान है. आजादी की लड़ाई से लेकर वर्तमान तक राजनीतिक, सामाजिक क्षेत्रों में बांसडीह ने प्रदेश तथा देश स्तर पर एक पहचान रखा है, लेकिन दुर्भाग्य है कि परिवहन के क्षेत्रों में बांसडीह के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है. जबकि बांसडीह केंद्र बिंदु है.

एसएचओ मनियर ने साइबर क्राइम से बचाव के लिए लोगों को किया जागरूक, बताए उपाय

साइबर हमलावर हमेशा लोगों का सुरक्षित डेटा हैंग कर लेते हैं. जो बहुत बड़ा साइबर अपराध है इसलिए हमेशा अपने डेटा की जानकारी कभी भी किसी के साथ शेयर न करें.

अपने एटीएम कार्ड का सीवी नंबर, मोबाइल पर आने वाले ओटीपी किसी को शेयर न करें. अनचाहें लिंक, अनजान व्यक्ति को मोबाइल से रकम की लेन देन न करें, किसी अजनबी से सोशल साइट्स, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्वीटर पर दोस्ती न करें, लाटरी, इनाम ,ईमेल का रिप्लाई न करें, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे आदि पर रिक्वेस्ट मनी कदापि स्वीकार न करें.

पूरे देश में एक समान शिक्षा को लेकर दिल्ली चलो जागरूकता अभियान

दिल्ली चलो जागरूकता अभियान मुख्य अतिथि समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर की अगुवाई में निकला जाएगा. जिसको लेकर बेल्थरारोड में कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार की देर शाम लोगों को जागरूक करने के लिए एक पर्चा बांटकर लोगों को जागरूक किया गया.