

दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूर्यभान पुर में ग्राम विकास अधिकारी के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/ballialivenews
बलिया से आशीष दुबे
बलिया. दोकटी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत सूर्यभान पुर में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने तीन युवकों के खिलाफ लाठी डंडे से मारने, सरकारी दस्तावेज फाड़ने, जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल कर गाली देने का आरोप लगाते हुए दोकटी थाने में तहरीर दिया है. पुलिस मामले की जांच रही है.
विकास खण्ड मुरली छपरा की ग्राम पंचायत सूर्यभानपुर की ग्राम विकास अधिकारी रमेश कुमार राम ने दोकटी पुलिस को तहरीर दिया है. कहा है कि बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे मैं कार्य का सत्यापन कर वापस जा रहा था कि श्रीपालपुर गांव के सामने तीन युवकों ने मुझे रोक लिया और भद्दी भद्दी गालियां देते हुए लाठी डंडे से हमला कर दिया, जिससे मुझे चोटे आई.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
इसके साथ ही दो युवक जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल करते हुए गालियां दे रहे थे. किसी तरह मैने वहा से भाग कर जान बचाया और अपने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया.
शुक्रवार की सुबह परीक्षा ड्यूटी के बाद दोपहर में अपने ब्लाक के कर्मचारियों संग थाने पहुंचे ग्राम विकास अधिकारी ने तहरीर दी. थानाध्यक्ष मदन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है. जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Facebook: https://www.facebook.com/ballialivenews
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Website: https://ballialive.in/
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

