बलिया में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत ली गई गंगा को साफ रखने की शपथ, ढेरों कार्यक्रम हुए

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE

आशीष दूबे, बलिया

बलिया. इस वर्ष भी गंगा बेसिन राज्यों के समस्त जनपदों में ‘‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’’ दिनांक 16 मार्च से 31 मार्च, 2026 तक मनाया जा रहा है। इस कड़ी में बलिया जनपद में वन विहार पार्क, जीराबस्ती में आज मंगलवार को विविध कार्यक्रम आयोजित किये गये।

कार्यक्रम के अन्तर्गत सर्वप्रथम वन विहार पार्क में मौलश्री का पौधा लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी। उपस्थित अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं द्वारा गंगा स्वच्छता की शपथ ली गयी। स्वच्छता हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसके बाद वन विहार पार्क में स्वच्छता पखवाड़ा के अन्तर्गत श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान चलाया गया।

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

स्वच्छता को बढ़ावा देने और जागरूकता हेतु स्कूली बच्चों के मध्य निबन्ध लेखन, चित्रकला एवं नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता भी करायी गयी, जिसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद नदी तटीय परिधि से आधारित समन्वित विकास हेतु 1 दिवसीय अर्न्तविभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य वक्ता प्रोफेसर एसबी राय, पीएचडी फेलो एसएफएए, यूएसए, वास्ट चेयरमैन आइब्रार्ड (इण्डियन इस्ट्टीयूट आफ बायो सोशल रिसर्च एण्ड डेवलपमेन्ट) फार्मर प्रोफेसर आईआईटी, खड़गपुर थे।

इनके द्वारा वेटलैण्ड सुधारीकरण, नदी तटीय वातावरण एवं परिदृश्य को अमूल परिवर्तन हेतु विविध उपायों के बारे में विस्तृत रूप से अपने विचार रखे गये तथा कार्यक्रम में उपस्थित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से विचार-विमर्श कर नदी तटीय परिवेश एवं वेटलैण्ड को पुर्नजीवित करने, प्रदूषण मुक्त करने के सम्बन्ध में विचार लिया गया। उनसे नदीय तटीय वातावरण में सुधार हेतु विविध उपायों पर चर्चा की गयी।

जिला कृषि अधिकारी को बताया गया कि जनपद के किसानों को प्रोत्साहित किया जाये कि वे जैविक खेती अपनाये तथा रासायनिक उर्वरकों का प्रयोग बन्द करे, विशेष कर नदी तटीय क्षेत्रों व वेटलैण्ड्स के किनारे तो बिल्कुल न करे, नही तो भूमि जहरीली उर्वरकों को अवशोषित कर नदी के जल में मिला देती है जिससे नदियों में रहने वाले विभिन्न प्रकार के जलीय जीवों के जीवन पर खतरा उत्पन्न हो गया है।

उन्होनें बताया कि यदि किसी वेटलैण्ड का वातावरण शुद्ध है, उसकी मिट्टी शुद्ध है, जल शुद्ध है, तो उसमें रहने वाले जलीय जीवों को भी शुद्ध आक्सीजन मिलेगे, जिससे उनके विकास में उत्तरोत्तर वृद्धि होगी और यदि वेटलैण्ड का जल दूषित होगा तो उसमें रहने वाले जलीय जीव रोगग्रस्त होगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया पृथ्वीराज के0एस0बी0 द्वारा भी उपरोक्त बिन्दुओं पर अपने विचार रखे गये तथा वेटलैण्ड एवं नदियों के संरक्षण, स्वच्छता हेतु समन्वित प्रयास हेतु जोर दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित जिला उद्यान अधिकारी अल्का श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई राकेश कुमार, जिला पशु चिकित्साधिकारी अशोक कुमार मिश्रा एवं जिला मत्स्य अधिकारी द्वारा भी उक्त बिन्दु पर अपने विचार रखे गये। कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के उप प्रभागीय वनाधिकारी अनुज कुमार के साथ-साथ समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारी उपस्थित रहे तथा कार्यशाला का लाभ प्राप्त किये। कार्यक्रम का आयोजन प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग, बलिया पृथ्वीराज केएसबी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम का संचालन शलभ उपाध्याय, डीपीओ नमामि गंगे द्वारा किया गया।

Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.

Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive

 

अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.

https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v

आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

ballia live whatsapp channel

This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.