

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड,बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. उभांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा खैर खास के पास एक कटखने बंदर का आतंक चरम पर है. बुधवार को एक बंदर ने ट्रैक्टर चालक पर हमला कर उसे काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवक लहूलुहान हो गया।
ट्रैक्टर मालिक की मदद से उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
घायल युवक की पहचान घूरा प्रसाद (23) पुत्र परसनाथ निवासी पाण्डेयपुर, थाना नगरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह ग्राम चौहानपुर थाना मधुबन में ट्रैक्टर से भूसा वाली मशीन चलाने के लिए आया हुआ था। बुधवार को वह ट्रैक्टर में डीजल भराने के लिए बेल्थरारोड जा रहा था। इसी दौरान खैर खास के पास अचानक एक बंदर ने कूदकर उस पर हमला कर दिया और काटकर फरार हो गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वही बंदर कई लोगों पर हमला कर चुका है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदर को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, नहीं तो किसी दिन बड़ी जनहानि हो सकती है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

