

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
रविशंकर पांडेय, बांसडीह, बलिया
बांसडीह, बलिया. बांसडीह क्षेत्र के ग्राम आदर स्थित भजननेश्वर महादेव मंदिर परिसर में हनुमत प्राण प्रतिष्ठा एवं सह रुद्र महायज्ञ का शुभारंभ 16 फरवरी से हो चुका है, जो 23 फरवरी तक श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में चलेगा। योगीराज महाराज के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
आयोजन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा, शिव बारात और शोभा यात्रा के साथ हुई। ग्रामीणों ने भजननेश्वर शिव मंदिर स्थित पोखरे पर मां गंगा जल का पूजन किया। यह पवित्र गंगाजल बलिया से लाया गया था। गंगा जल लेकर श्रद्धालु पूरे गांव का भ्रमण करते हुए यज्ञ मंडप पहुंचे, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किए गए।
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
कार्यक्रम के तहत 19 फरवरी (गुरुवार) को हनुमत मूर्ति का नगर भ्रमण निकाला जाएगा, जिसमें श्रद्धालु जय श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ गांव का परिक्रमा करेंगे। इसके बाद 20 फरवरी (शुक्रवार) को विधि-विधान से हनुमत प्राण प्रतिष्ठा संपन्न होगी।
महायज्ञ के दौरान प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से सायं 7 बजे तक पूज्य संत अवधेश जी महाराज द्वारा श्रीराम कथा का रसपान कराया जाएगा। कथा और यज्ञ में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आचार्य हरीश प्रकाश, अनिल शुक्ल एवं विश्वेश के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। महायज्ञ के यजमान अनु सिंह, निर्भय सिंह, गोलू सिंह, संजीत, गोपाल शुक्ल, रामप्रकाश सिंह, बलि सिंह, बबुआ शुक्ला, संतोष शुक्ला, शिवसागर, ललन वर्मा सहित अन्य श्रद्धालु हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा से गांव में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होगा और सामाजिक समरसता को नई दिशा मिलेगी। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति की गूंज सुनाई दे रही है।
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

