

Please LIKE and FOLLOW बलिया LIVE on FACEBOOK page https://www.facebook.com/BalliaLIVE
उमेश गुप्ता, बेल्थरारोड, बलिया
बेल्थरारोड,बलिया. बेल्थरा बाजार में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ जी महाराज के नाम पर प्रस्तावित धर्मशाला निर्माण कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ भूमि पूजन कर किया गया।
धर्मशाला निर्माण के लिए मद्धेशिया परिवार के समाजसेवी जितेंद्र मद्धेशिया एवं संजय कुमार गुप्ता ने अपने पिता एवं बड़े पिताजी स्वर्गीय महावीर प्रसाद एवं स्वर्गीय नंदलाल जी की स्मृति में अपनी निजी भूमि दान की है.
This Post is Sponsored By Memsaab & Zindagi LIVE
भूमि पूजन के अवसर पर दोनों दानदाताओं ने स्वयं उपस्थित रहकर धर्मशाला निर्माण में हरसंभव सहयोग देने तथा निर्माण कार्य में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि धर्मशाला के निर्माण से क्षेत्र में सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक सुव्यवस्थित स्थान उपलब्ध हो सकेगा, जिससे समाज को दीर्घकालिक लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर सतीश गुप्ता पूर्व प्रधान, अनिल गुप्ता, रामप्रवेश गुप्ता, विजय नंदन प्रसाद, सहदेव, रामेश्वर, अजय कुमार, सुनील कुमार गुप्ता, चंदन मद्धेशिया एडवोकेट, राजेश गुप्ता, अवधेश, रिंकू कौशल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.
Breaking News और बलिया की तमाम खबरों के लिए आप सीधे हमारी वेबसाइट विजिट कर सकते हैं.
Website: https://ballialive.in/
Facebook: https://www.facebook.com/BalliaLIVE
X (Twitter): https://twitter.com/ballialive_
Instagram: https://www.instagram.com/ballialive/
Threads: https://www.threads.net/@ballialive
अब बलिया की ब्रेकिंग न्यूज और बाकी सभी अपडेट के लिए बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN करें – नीचे दिये गये लिंक को आप टैप/क्लिक कर सकते हैं.
https://whatsapp.com/channel/0029VaADFuSGZNCt0RJ9VN2v
आप QR कोड स्कैन करके भी बलिया लाइव का Whatsapp चैनल FOLLOW/JOIN कर सकते हैं.

