Skip to content
21 October, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia Live | Hindi News, India & World News

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

IMG_2456
https://youtu.be/NbuRlLVVtG0?si=jSohAK1hkRlbjnql
https://youtu.be/u-hTDfCu66I?si=-zshHn9S3G0_F2bx
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • बलिया में 54 नए कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी, मगर एक्टिव केस 657
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

बलिया में 54 नए कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी, मगर एक्टिव केस 657

30 सितंबर तक सार्वजनिक समारोह, धार्मिक उत्सव, राजनीतिक आंदोलन और सभाओं पर पूरी तरह बैन
News Desk 26 August, 2020 1 minute read

बलिया। बुधवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक बलिया में 54 नए कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इस तरह जिले में अब तक मिले संक्रमितों की संख्या 3649 पहुंच गई है. एक्टिव के 657 है. आज 40 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए. इस तरह अब तक 2952 संक्रमित स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं. अब तक 40 संक्रमितों की मौत की पुष्टि हुई है.

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 5898 नए मामले सामने आए हैं। एक्टिव केसों की कुल संख्या 51,317 है, पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके लोग 1,48,562 हैं : यूपी अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन pic.twitter.com/1idTypDPsH

— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 26, 2020

कोविड-19 प्रोटोकॉल को पूर्णत: पालन करने का मुख्यमंत्री का आदेश

उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूर्णत: पालन किए जाने के साथ ही सोशल मीडिया पर सतर्क नजर रखने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए. मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास से वरिष्ठ पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ये निर्देश दिए. उन्होंने मुहर्रम, गणेश उत्सव, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा. उत्तर प्रदेश में आगामी 30 सितंबर तक कोई भी सार्वजनिक समारोह, धार्मिक उत्सव, राजनीतिक आंदोलन एवं सभाएं आयोजित करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. सार्वजनिक रूप से मूर्तियां, ताजिया एवं अलम भी स्थापित नहीं किए जाएंगे. अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने इस बारे में आदेश जारी किया है.

अब बैरिया और रानीगंज में भी सुबह नौ से रात नौ बजे तक खुल सकेंगी दुकानें

इसी क्रम में एसडीएम बैरिया सुरेश कुमार पाल ने बैरिया और रानीगंज बाजार को सुबह 9 से लेकर रात 9 बजे तक सभी दुकानें खोलने का आदेश दिया है. बैरिया व रानीगंज बाजार के व्यापारियों की यह डिमांड पूरी हुई है. आपको बता दें कि नगरपालिका परिषद, बलिया और रसड़ा में दुकानों के खुलने के समय में बदलाव कल ही कर दिया गया था. अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक दोनों नगर क्षेत्र में दुकानें खुल सकेंगी. जिलाधिकारी एसपी शाही ने रविवार की देर शाम इस आशय का आदेश जारी कर दिया था. उन्होंने कहा है कि सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक दुकान खुल सकेंगी. हालांकि, मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंस का अनुपालन हर हाल में करना होगा. उल्लेखनीय है कि पहले से ही कन्टेनमेंट जोन के बाहर सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दुकान खोले जाने की अनुमति थी. इसी को बदल कर अब सुबह 9 से रात्रि 9 बजे तक कर दिया गया है.

Tags: बैरिया मुख्यमंत्री रसड़ा रानीगंज

Post navigation

Previous: सिकंदरपुर में सर्पदंश से कोटेदार की पत्नी का निधन
Next: सहकारी ग्राम विकास बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए कुंवर विजय सिंह

ये भी पढ़ें

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026

Recent Posts

  • एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
  • हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला
  • महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़
  • प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस
  • जुआ खेलते पकड़े गए 9 लोग, पुलिस ने दो लाख से अधिक की नकदी बरामद की
  • क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास प्रेरणा कैंटीन की शुरुआत, महिलाओं के हाथ में संचालन, होंगी आत्मनिर्भर
  • नवरात्रि और विजयदशमी पर डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने दीं शुभकामनाएं, कहा बनाए रखें आपसी सौहार्द
  • भीड़भाड़ वाली जगहों पर महिलाएं कैसे रहें सुरक्षित? मिशन शक्ति अभियान 6.0 के तहत किया गया जागरूक
  • मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का मौका, 12 नवंबर से शुरू होंगे दावे-आपत्तियां
  • दुर्गा मंदिर के स्थापना दिवस पर 151 महिलाओं का सम्मान
  • सरयू के कटान से प्रभावित गांवों के लोग बांसडीह तहसील का करेंगे घेराव, कई बैठकों के बाद आंदोलन का ऐलान
  • देवरिया-बलिया सीमा पर पुल से किशोर ने सरयू नदी में लगाई छलांग, परिजनों की डांट से नाराज था
  • संपूर्ण समाधान दिवस में नौ महिलाओं की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
  • दादा के नाम पर पौत्र ने गांव के सरकारी स्कूल में दी स्मार्ट क्लास रूम की सुविधा
  • डीएम बलिया का सख्त निर्देश, सुबह 10 बजे हर हाल में कार्यालय पहुंचें अधिकारी
  • बांसडीह क्षेत्र के गांव के पोखरे में मगरमच्छ देखे जाने की खबर से सनसनी, निगरानी बढ़ाई गई
  • बलिया की बेटी का चयन उत्तर प्रदेश अंडर 19 कबड्डी टीम में, नेशनल चैंपियनशिप खेलेगी
  • सिकंदरपुर में पकड़ा गया 22 लाख का गांजा, गाजीपुर की पुलिस टीम ने की कार्रवाई
  • बांसडीह क्षेत्र में युवक पर बाइक सवार हमलावरों ने चाकू और डंडे से किया हमला
  • घर से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव कुएं में मिला, पुलिस जांच में जुटी
  • भोजपुरी की नई फिल्म ‘घर का बंटवारा’ यूट्यूब चैनल पर हुई रिलीज, घर बैठे उठाएं आनंद
  • दिव्या मित्तल की सियासत में एंट्री: AK और PK से कितनी अलग हैं DM मैडम
  • बलिया में किसानों से धान खरीद के लिए इस बार बनेंगे 100 क्रय केंद्र, इस दिन से खरीदारी होगी
  • सरयू का रौद्र रूप जारी, महाराजपुर के नाहरछपरा टोले में तेज कटान, आबादी के बेहद करीब पहुंची धारा
  • दिव्यांग युवक के घर जाकर पूर्व विधायक ने भेंट की ट्राई साइकिल

You may have missed

Sapa Sunil Maurya Kanhji
  • Campus रिपोर्ट
  • जिला जवार
  • बलिया शहर

एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

General Desk 20 October, 2026
Rasra murder case arrest
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • रसड़ा

हत्या की कोशिश के वॉन्टेड आरोपी को रसड़ा पुलिस ने किया गिरफ्तार, महिला पर किया था हमला

General Desk 19 October, 2026
Belthra Kanya poojan
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

महानवमी पर पूजा-अर्चना और कन्या पूजन, मंदिरों में उमड़ी भीड़

General Desk 19 October, 2026
Boundry Dispute Bansdih
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बांसडीह

प्लॉट पर बाउंड्री निर्माण को लेकर विवाद, सभासद समेत सात लोगों पर केस

General Desk 19 October, 2026

Recent Comments

  • Shree Ram on योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रभात फेरी का आयोजन
  • Ramakant on मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना का लाभ उठायें लाभार्थी
  • शिवकुमार सिंह कौशिकेय on छठ महापर्व पर विशेष- अस्ताचलगामी सूर्य को व्रती देंगे अर्घ्य
  • Bablu on निर्माणाधीन कार्य समय से पूरा नहीं होने पर प्रोजेक्ट मैनेजर होंगे उत्तरदायी – डीएम
  • Kazipur Social Media on साड़ी से लटका मिला महिला का शव, परिजनों के मुताबिक विवाहिता ने खुदकुशी की

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Linked In
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.