Skip to content
27 September, 2026
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
ballia live

Ballia LIVE Since 2012 | Published by Mriegank SHEKHAR

ना TV, ना अख़बार… बस खांटी समाचार

cropped-cc-advert.png
Primary Menu
  • जिला जवार
  • UP लाइव
  • CRIME डायरी
  • Campus रिपोर्ट
  • स्क्रीन TASTE
  • स्पेशल/Exclusive
  • ELECTION लाइव
  • बहरवासू
  • देश दुनिया
बलिया LiVE Videos
  • Home
  • ब्रेकिंग न्यूज
  • आचार्य द्विवेदी स्वयं में “कुटज” और “कबीर” के पुनर्संस्करण थे – पं. शिवसागर दुबे
  • Featured Story
  • VIRAL न्यूज़
  • जिला जवार
  • ब्रेकिंग न्यूज

आचार्य द्विवेदी स्वयं में “कुटज” और “कबीर” के पुनर्संस्करण थे – पं. शिवसागर दुबे

किसी को भी अभिभूत करने के लिए पर्याप्त है द्विवेदी जी की सर्जनात्मक क्षमता, आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी के 114वीं जयंती पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह
News Desk 19 August, 2020 1 minute read

दुबहड़ (बलिया)। विद्या की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती के वरदपुत्र एवं आचार्य की गरिमा से दीप्त आचार्य पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी का व्यक्तित्व और उनकी सर्जनात्मक क्षमता किसी को भी चमत्कृत और अभिभूत करने के लिए पर्याप्त है. पाण्डित्य की प्रकाण्डता और उनका विपुल साहित्य हिन्दी- जगत को गौरवान्वित करने के लिए पर्याप्त है. ओझवलिया की माटी के साथ जनपद की टाटी, माटी व खांटी भोजपुरिया ठसक व अट्ठाहास उनकी बलियाटिक होने की पहचान थी, जो जीवन में अंत तक बनी रही.

उक्त उद्गार बलिया के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ जनार्दन राय ने पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी के पैतृक गांव ओझवलिया में बुधवार को उनकी 114 वीं जयंती पर “आचार्य पं. हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति” के संयोजकत्व में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में बतौर मुख्य वक्ता व्यक्त किये.

उन्होंने कहा कि हिंदी साहित्य के आकाश पर अपना परचम लहराने वाले बागी- बलिया के अद्वितीय लाल पंडित जी को कुशाग्र बुद्धि, उदार ह्रदय और विराट मानवीय चेतना जैसी अमूल्य निधियां पैतृक दाय के रूप में मिली थी और भी बहुत कुछ मिला था, जिसकी चर्चा बेमानी होगी. काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के साथ शांति निकेतन में रविन्द्रनाथ ठाकुर का अवदान उनके जीवन की पूंजी थी, जिसके द्वारा उनके आचार्यत्व का सृजन हुआ, पर उसके मूल में महर्षि भृगु का प्रसाद ही था जिस पर हिन्दी जगत की रचनाधर्मिता का भव्य “प्रासाद” आज भी भारतीय साहित्य को गौरवान्वित करता है.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया तहसील के तहसीलदार पं. शिवसागर दुबे ने कहा कि हिन्दी साहित्य-जगत में पूरी दुनिया का पथ-प्रदर्शन करने वाले द्विवेदी जी, ललित निबंधकार, उपन्यासकार, साहित्येतिहासकार, समीक्षक एवं अन्य कई विधाओं के उन्नायक के रूप में उनका शब्द-शरीर आज भी हमें अनुप्राणित कर रहा है. माने तो वे स्वयं में “कुटज” और “कबीर” के पुनर्संस्करण थे. साहित्य को मनुष्य की दृष्टि से देखने के पक्षपाती आचार्य डॉ. हजारी प्रसाद द्विवेदी का जन्म- दिन हिन्दी जगत का आलोक पर्व है. विसंगतियों के बीच कोरोना से लड़ते हुए हम उनकी स्मृति को नमन करते हैं और अभावों के बीच स्वभावत: भाव-भरी श्रृद्धांजलि अर्पित करते हैं.

प्रख्यात साहित्यकार श्रीशचंद्र पाठक ने कहा कि भारतीय मनीषा के प्रतीक एवं कालजयी रचनाकार आचार्य जी को संस्कृत, पाली, प्राकृत, अपभ्रंश, हिंदी, गुजराती, पंजाबी आदि भाषाओं का गहरा ज्ञान था. विचार- प्रवाह, अशोक के फूल, कल्पलता, वाणभट्ट की आत्म कथा, चारुचंद्रलेख, पुनर्नवा, अनामदास का पोथा, सूर- साहित्य, कबीर, कालीदास का लालित्य योजना, हिंदी साहित्य का आदिकाल, आलोक पर्व आदि उनकी श्रेष्ठ व अद्भूत कृतियां हैं. “हिंदी साहित्य अकादमी” व पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित पंडित जी, बनारस विश्वविद्यालय के “रेक्टर” व “उत्तर प्रदेश हिंदी अकादमी” के अध्यक्ष भी रहे.

कार्यक्रम का शुभारम्भ सर्वप्रथम प्रबुद्धजनों ने आचार्य जी के चित्र पर कुसुमांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व व कृतित्व को भावपूर्ण स्मरण करते हुए नमन किया.

इस अवसर पर सत्यनारायण गुप्ता, अक्षयवर मिश्रा, वृज किशोर दुबे, शिक्षक सोनू दुबे, अवधेश गिरि, उमाशंकर पाण्डेय, दीना चौबे, वीरेंद्र दुबे आदि मौजूद रहे. अध्यक्षता ग्राम प्रधान विनोद दुबे एवं अंत में संचालन कर रहे कार्यक्रम के आयोजक आचार्य पं.हजारी प्रसाद द्विवेदी स्मारक समिति के सचिव सुशील कुमार द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Tags: बीएचयू वाराणसी शांति निकेतन हजारी प्रसाद द्विवेदी

Post navigation

Previous: चार और संक्रमितों की मौत की पुष्टि, 35 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए
Next: रामगोविंद चौधरी ने दावा अधिकरण के फैसलों को न्यायालय परिधि से बाहर रखने को गलत बताया

ये भी पढ़ें

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026

Recent Posts

  • बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित
  • रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’
  • डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर
  • पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी
  • बलिया के बड़े समाजवादी चेहरे रामगोविंद चौधरी नहीं रहे, चुनाव से पहले सपा को बहुत बड़ा झटका
  • करीब एक दर्जन बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए, सघन चेकिंग अभियान में  50 हजार रुपये वसूले
  • Ballia-सात दिन के पूजन-अर्चन के बाद गणपति प्रतिमा का विसर्जन
  • ‘नमामि भारतम्-वंदे भारत’ कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन
  • डैंपनर भी नहीं रोक पाया सरयू की धार, अब घरों पर मंडरा रहा कटान का खतरा
  • बांसडीह में सपा का शक्ति प्रदर्शन, नए जिलाध्यक्ष सुनील मौर्य के स्वागत में रैली जैसा माहौल
  • नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने बताईं प्रशासन की प्राथमिकताएं, गरीबों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर
  • बांसडीह कस्बे में हाईटेक इंतजाम, एडवांस वर्टिकल बुलेट कैमरे और हाईमास्ट लाइट से सुरक्षा होगी पुख्ता
  • नहर में मिला पांच दिन से लापता ई-रिक्शा चालक का शव
  • रात में घर से निकले निकले 70 वर्षीय वृद्ध अंधेरे में पोखरे में गिरे, सुबह मिला शव
  • बलिया के नए डीएम ज्ञानेंद्र सिंह ने संभाली कमान, विदाई समारोह में मंगला प्रसाद सिंह को दी गईं शुभकामनाएं
  • सरयू का घटता पानी कर रहा तेज कटान… सुल्तानपुर पोखरा में आबादी से चंद कदम दूर नदी
  • बलिया के पहले विधायक पं. राम अनन्त पाण्डेय की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि, नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत
  • पुलिस ने महंगे कैमरा लूटने वाले गिरोह को दबोचा, फोटोग्राफी बुकिंग के बहाने बुलाते थे और लूट लेते थे
  • धूमधाम से निकला महावीरी झंडा जुलूस, दिखा आस्था, रोमांच और भाईचारे का संगम
  • स्नातकोत्तर महाविद्यालय बांसडीह में राष्ट्रीय संगोष्ठी, विषय विशेषज्ञों के साथ विधायक केतकी सिंह ने भी रखे विचार
  • कटान में खेत और घर गंवाने वाले किसानों को सरकार की तरफ से दिया गया मुआवजा
  • Bansdih: लड़की के फोटो का इस्तेमाल कर AI से अश्लील वीडियो बनाने, वायरल करने का आरोप, युवक पर केस
  • Bansdih: मनचलों ने बाइक से कॉलेज जाने वाली युवती को टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल किया, कई दिन से कर रहे थे पीछा
  • Bansdih: पुरानी रंजिश में घर में घुस कर मारपीट, 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज
  • तलवार के एक वार से पत्थर काटने वाले वीर लोरिक की शौर्य गाथाएं होंगी संरक्षित, 4.97 करोड़ की लागत से बन रहा सभागार

You may have missed

Sikandarpur Andhi Barish
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

बारिश और आंधी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जगह-जगह पेड़ व बिजली के खंभे गिरने से विद्युत सप्लाई प्रभावित

General Desk 26 September, 2026
sp leader ram govind chowdhary
  • जिला जवार
  • सिकंदरपुर

रामगोविंद चौधरी के निधन पर बोले विधायक ‘हमने अपना अभिभावक खो दिया, समाजवाद की अपूरणीय क्षति’

General Desk 26 September, 2026
choukia nagara accident
  • Accident
  • CRIME डायरी
  • जिला जवार
  • बेल्थरा रोड

डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल के लिए रेफर

General Desk 26 September, 2026
Ramgovind chaudhary
  • जिला जवार
  • बलिया शहर
  • बांसडीह
  • राजनीति
  • सिकंदरपुर

पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी को श्रद्धांजलि, जानिए दो साल जेल से 8 बार विधायक चुने जाने की कहानी

General Desk 26 September, 2026

Tags

बलिया न्यूज बलियान्यूज़ बलियाबड़ीखबर बलिया लाइव बलिया समाचार बसपा बांसडीह बागीबलिया बागी बलिया बाढ़ बिजली बिल्थरारोड बिहार बीएसए बेल्थरारोड बैरिया ब्रेकिंग न्यूज भाजपा मंत्री मऊ मनियर मारपीट मुख्यमंत्री मौत रसड़ा रेल रेवती लखनऊ वाराणसी विधानसभा विधायक शराब सपा समाजवादी पार्टी सहतवार सांसद सिकंदरपुर सीएचसी सीयर सुखपुरा सोनबरसा हत्या हल्दी हादसा हिंदी न्यूज़
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Youtube
  • Facebook
  • Whatsapp
  • X
  • Instagram
  • Telegram
  • Threads
© 2012 - 2026 Ballia LiVE | All rights reserved.